Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HEALTH TIPS: वजन घटाने वाले इंजेक्शन से आंखों की रोशनी पर खतरा, Ozempic-Wegovy को लेकर सामने आई बड़ी चेतावनी, जानें क्या है सच

    23/09/2026

    CG: धमतरी में SBI कियोस्क संचालक ने 1 करोड़ से जयादा का किया फ्रॉड, फर्जी FD की आईडी और बॉन्ड देकर खाताधारकों को दिया झांसा, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

    23/09/2026

    टेम्पर्ड ग्लास खरीदने से पहले जान लें नया नियम, 2027 से क्या बढ़ेंगे स्क्रीन गार्ड के दाम ?

    23/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: धमतरी में SBI कियोस्क संचालक ने 1 करोड़ से जयादा का किया फ्रॉड, फर्जी FD की आईडी और बॉन्ड देकर खाताधारकों को दिया झांसा, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा
    क्राइम

    CG: धमतरी में SBI कियोस्क संचालक ने 1 करोड़ से जयादा का किया फ्रॉड, फर्जी FD की आईडी और बॉन्ड देकर खाताधारकों को दिया झांसा, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

    DW HindiBy DW Hindi23/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी 23 सितंबर 2026। धमतरी जिले के ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क सेंटर से जुड़ा एक बड़ा बैंकिंग फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि कियोस्क संचालक ने करीब 10 वर्षों की अवधि में 29 खाताधारकों से रकम लेकर उनके नाम पर फर्जी FD तैयार की और बैंक रिकॉर्ड में जमा किए बिना रकम का गबन कर लिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कुछ खाताधारक अपनी FD की रकम निकालने के लिए बैंक पहुंचे। बैंक में जांच के दौरान पता चला कि उनके नाम पर ऐसी कोई FD दर्ज ही नहीं थी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के अनुसार कुल 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।

    जानकारी के मुताबिक कियोस्क संचालक आरोपी केशव राम साहू ने ग्रामीणों से FD कराने के नाम पर पैसे लिए और उन्हें बैंक की FD से संबंधित दस्तावेज और आईडी उपलब्ध कराई। खाताधारकों को भरोसा था कि उनकी रकम बैंक में सुरक्षित जमा है। लेकिन जब FD की अवधि पूरी होने के बाद ग्राहक रकम लेने बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि बैंक के रिकॉर्ड में उनके नाम से FD मौजूद ही नहीं है। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक यह मामला 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच का है। इस दौरान आरोपी पर धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना के जरिए खाताधारकों की रकम हड़पने का आरोप है।

    इस मामले में SBI के अनुबंध पर कियोस्क संचालन कराने वाली संस्था एनआईसीटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जुगलकिशोर ने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में वहां से 29 हितग्राहियों के फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD बॉन्ड पेपर बरामद किए गए। इसके अलावा एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है।

    पुलिस के अनुसार केशव राम साहू को ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क यानी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन के लिए नियुक्त किया गया था। उसकी नियुक्ति SBI के अनुबंध पर कियोस्क संचालन कराने वाली संस्था एनआईसीटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हुई थी। इसी वजह से ग्रामीण बैंकिंग से जुड़े कामों के लिए उस पर भरोसा करते थे। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 21 सितंबर 2026 को केशव राम साहू को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कुरूद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: भारत के ऊर्जा भविष्य में एल्युमिनियम की बड़ी भूमिका, बढ़ती बिजली मांग से 500 GW के लक्ष्य तक, एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ बन रहा एल्युमिनियम

    22/09/2026

    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !

    22/09/2026

    CG POLITICS: सड़क पर बर्थडे का ‘भौकाल’….. BJYM जिलाध्यक्ष समेत चार पर FIR, हाईकोर्ट की सख्ती के बीच छत्तीसगढ़ में फिर सड़क जाम कर मनाया जश्न

    22/09/2026
    Don't Miss

    HEALTH TIPS: वजन घटाने वाले इंजेक्शन से आंखों की रोशनी पर खतरा, Ozempic-Wegovy को लेकर सामने आई बड़ी चेतावनी, जानें क्या है सच

    DW Hindi23/09/2026

    Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने के साथ ही वजन घनाटा एक…

    CG: धमतरी में SBI कियोस्क संचालक ने 1 करोड़ से जयादा का किया फ्रॉड, फर्जी FD की आईडी और बॉन्ड देकर खाताधारकों को दिया झांसा, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

    23/09/2026

    टेम्पर्ड ग्लास खरीदने से पहले जान लें नया नियम, 2027 से क्या बढ़ेंगे स्क्रीन गार्ड के दाम ?

    23/09/2026

    Vamana Jayanti 2026: वामन जयंती 23 सितंबर को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और घर पर पूजन की पूरी विधि

    22/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.