Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    काम की खबर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी अब पड़ जायेगी भारी ! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी की तो काटना होगा अब कोर्ट का चक्कर

    19/09/2026

    काम की खबर: गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन सफर में खास सुविधा, लोअर बर्थ से लेकर यात्रा के दौरान मदद तक जानें रेलवे के नियम

    19/09/2026

    Radha Ashtami 2026: आज राधा अष्टमी, पूजा से पहले कर लें ये तैयारियां; जानें सामग्री और भोग

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: बिलासपुर में कक्षा छठवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, स्कूल जाने से डरा मासूम; DEO ने बैठाई जांच
    छत्तीसगढ़

    CG: बिलासपुर में कक्षा छठवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, स्कूल जाने से डरा मासूम; DEO ने बैठाई जांच

    DW HindiBy DW Hindi19/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर19 सितंबर 2026। बिलासपुर में कक्षा छठवीं के 11 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। भारत माता स्कूल की एक शिक्षिका पर छात्र की पिटाई और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्चा इतना सहम गया है कि वह स्कूल जाने से डर रहा है। मामले की शिकायत छात्र की मां ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। डीईओं संदीप पांडेय ने तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

    जानकारी के मुताबिक गोविंद नगर, सिरगिट्टी निवासी छात्र की मां पी. जगदेश्वरी ने जिला शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को उनका 11 वर्षीय बेटा भारत माता स्कूल में कक्षा छठवीं की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान क्लास टीचर दीपिका मैडम ने किसी बात को लेकर अपना आपा खो दिया और बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मां का आरोप है कि शिक्षिका के इस व्यवहार से बच्चा बुरी तरह डर गया। स्कूल से घर लौटने के बाद से ही वह सदमे में है और स्कूल जाने से साफ इनकार कर रहा है।

    पीड़ित छात्र की मां के मुताबिक, घटना के बाद बच्चा रातभर सहमा रहा। रोते हुए वह अपनी मां से स्कूल नहीं भेजने की गुहार लगाता रहा। मां ने बताया कि बच्चा बार-बार कह रहा था, “मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, मैडम बहुत मारेंगी।” बच्चे की हालत देखकर परिजन बेहद परेशान हो गए। मां का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर स्कूल के प्राचार्य से भी शिकायत की, लेकिन अगले दिन पहुंचने के बावजूद उन्हें कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई।

    परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटाया। छात्र की मां ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे ने तत्काल दो सदस्यीय संयुक्त जांच टीम गठित कर दी।

    तीन दिन में जांच रिपोर्ट का आदेश

    DEO के आदेश के मुताबिक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा सेजेश के प्राचार्य को संयुक्त जांच अधिकारी बनाया गया है। टीम को स्कूल जाकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तीन दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट स्पष्ट अनुशंसा के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि संचालक लोक शिक्षण और कलेक्टर को भी भेजी गई है।

    जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना प्रतिबंधित है। शिकायत सामने आते ही संयुक्त जांच टीम गठित कर दी गई है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित संस्था और आरोपित शिक्षिका के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छात्र के साथ घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और आरोपों की पुष्टि होती है या नहीं।

    Bilaspur Breaking News Bilaspur News DEO जांच Teacher Assault Case कक्षा छठवीं का छात्र छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज छात्र की पिटाई जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर भारत माता स्कूल शिक्षक पर आरोप शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग की कार्रवाई शिक्षिका पर मारपीट का आरोप स्कूल न्यूज स्कूल में छात्र की पिटाई स्कूल में प्रताड़ना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड: 26 पेड़ों की अनुमति, काट दिए 49… लकड़ी की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

    19/09/2026

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से बारिश के आसार; कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

    19/09/2026

    बड़ी खबर : CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार

    18/09/2026
    Don't Miss

    काम की खबर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी अब पड़ जायेगी भारी ! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी की तो काटना होगा अब कोर्ट का चक्कर

    DW Hindi19/09/2026

    Birth-Death Certificate New Rules: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजमर्रा की जिंदगी के बेहद जरूरी…

    काम की खबर: गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन सफर में खास सुविधा, लोअर बर्थ से लेकर यात्रा के दौरान मदद तक जानें रेलवे के नियम

    19/09/2026

    Radha Ashtami 2026: आज राधा अष्टमी, पूजा से पहले कर लें ये तैयारियां; जानें सामग्री और भोग

    19/09/2026

    CG: आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड: 26 पेड़ों की अनुमति, काट दिए 49… लकड़ी की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.