Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन और चिकित्सकों ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को देखा

    18/09/2026

    बड़ी खबर: SECL दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल, तड़के 5 बजे चला बुलडोजर; सरकारी भवनों पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, देखिये Video

    18/09/2026

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी खबर: SECL दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल, तड़के 5 बजे चला बुलडोजर; सरकारी भवनों पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, देखिये Video
    छत्तीसगढ़

    बड़ी खबर: SECL दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल, तड़के 5 बजे चला बुलडोजर; सरकारी भवनों पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, देखिये Video

    DW HindiBy DW Hindi18/09/2026Updated:18/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 18 सितंबर 2026। कोरबा जिले में SECL के दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार सुबह हरदीबाजार क्षेत्र में विवाद के साथ ही तनाव की स्थिति बना हुआ है। एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में तड़के करीब 5 बजे पोकलेन, जेसीबी और बुलडोजर की मदद से जमीन अधिग्रहण के दायरे में आने वाले कई सरकारी भवनों को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के तहत स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, पटवारी कार्यालय, आरआई भवन और स्टाफ क्वार्टर को हटाया गया। सुबह-सुबह मशीनें लेकर पहुंची प्रशासन की टीम ने भवनों को तोड़ना शुरू किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। और पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

    गौरतलब है कि SECL की दीपका कोयला परियोजना के विस्तार के लिए हरदीबाजार क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। इसी प्रक्रिया के तहत अधिग्रहित जमीन पर मौजूद सरकारी भवनों को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। सरकारी भवन तोड़े जाने के तरीके को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र, पटवारी कार्यालय और आंगनबाड़ी से जरूरी सामान और दस्तावेज बाहर निकालने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। उनका दावा है कि दवाइयां, सरकारी दस्तावेज और अन्य जरूरी सामग्री भवनों के मलबे में दब गई। हालाकि छात्रावास भवन को विभाग ने पहले ही खाली करवा लिया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गुरूवार शाम को ही स्वास्थ्य केंद्र को खाली करने का प्रयास किया गया।

    लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर अस्पताल से सामान ले जाने का विरोध किया गया। जिसके कारण कुछ सामान नहीं ले जाया जा सका। कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह कई मरीज इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होते ही उन्हें बिना इलाज वापस लौटना पड़ा। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें भवन तोड़े जाने की जानकारी पहले से नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि SECL गेवरा प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है तो प्रभावित सरकारी सेवाओं के लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और पटवारी कार्यालय जैसी जरूरी सेवाओं के लिए वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराए बिना ही तोड़फोड़ की कार्रवाई कर दी गई।

    विरोध के बीच मौके पर पहुंचे विधायक

    मामले की जानकारी मिलने पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और SECL के अधिकारियों से बातचीत की। विधायक ने कहा कि हरदीबाजार में अस्पताल, आरआई भवन, पटवारी कार्यालय और स्टाफ क्वार्टर को बिना पर्याप्त सूचना दिए तोड़े जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को लेकर SECL अधिकारियों और एसडीएम से चर्चा की गई है। विधायक के मुताबिक, ग्रामीणों की उचित मांगें पूरी होने तक SECL के प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगाया जाएगा।

    फिलहाल SECL दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच विवाद गहरा गया है। सरकारी भवनों को हटाने, वैकल्पिक व्यवस्था, सामान के नुकसान और प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी। एसईसीएल प्रबंधन की इस कार्रवाई को लेकर हरदीबाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रबंधन की इस कार्रवाई के विरोध में कल शनिवार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं जिसे लेकर प्रबंधन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है।

    Coal Mining Gevra Coal Mine Gevra Mine Gevra Project Expansion Korba News SECL SECL Gevra Project SECL Land Acquisition SECL विवाद कोरबा कोरबा न्यूज ग्रामीण विरोध छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज जमीन अधिग्रहण जमीन अधिग्रहण विवाद सरकारी भवन तोड़फोड़ हरदीबाजार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन और चिकित्सकों ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को देखा

    18/09/2026

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026
    Don't Miss

    CG: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन और चिकित्सकों ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को देखा

    DW Hindi18/09/2026

    कोरबा 18 सितंबर 2026। मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर…

    बड़ी खबर: SECL दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल, तड़के 5 बजे चला बुलडोजर; सरकारी भवनों पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, देखिये Video

    18/09/2026

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.