रायपुर 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर आर्थिक प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आर्थिक प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी-सह प्रभारी और जिला प्रभारी-सह प्रभारी की सूची जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक प्रदेश के 36 संगठनात्मक जिलों और पांचों संभागों में आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की जाती है। https://t.co/qo2bxOOQ6W
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 17, 2026
आर्थिक प्रकोष्ठ के तहत बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। रायपुर संभाग में अनिल अग्रवाल को प्रभारी और प्रकाश गोलछा को सह-प्रभारी बनाया गया है। जिला स्तर पर भी आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। रायपुर जिले के लिए परेश बागबहरा को प्रभारी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सिलवंत राय को दी गई है।
भाजपा की ओर से जारी सूची में सभी 36 जिलों के लिए प्रभारी-सह प्रभारी और पांचों संभागों के लिए प्रभारी-सह प्रभारी के नाम शामिल हैं। आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा संगठन में आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर काम करता है। नई नियुक्तियों के जरिए संभाग से लेकर जिला स्तर तक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। भाजपा की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।





