Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: CGPSC पर फिर सियासी घमासान: ‘एक ही सवाल के सही जवाब पर अलग-अलग नंबर क्यों ?’ दीपक बैज ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कर दी ये बड़ी मांग…!
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: CGPSC पर फिर सियासी घमासान: ‘एक ही सवाल के सही जवाब पर अलग-अलग नंबर क्यों ?’ दीपक बैज ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कर दी ये बड़ी मांग…!

    DW HindiBy DW Hindi14/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC परीक्षा 2024 को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होने दावा किया कि एक ही प्रश्न का सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग अंक दिए गए, जबकि कुछ मामलों में गलत उत्तर पर भी अंक दिए जाने का आरोप है। दीपक बैज ने इसे हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सरकार और PSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2025 के मुख्य परीक्षा में 187 अभ्यर्थी के साकक्षात्कार से बाहर होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए साक्षात्कार पर प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए CBI से जांच कराने की मांग की है।

    छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2024 में बड़ी मात्रा में गड़बड़ी कर,हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

    प्रश्नों के सही उत्तर होने पर भी अलग अलग अंक दिया गया है व प्रश्नों के ग़लत उत्तर होने पर भी अपने चहेतों को फ़ायदा पहुचाने के लिए नंबर दिया गया है।

    इसी तरह 2025 के मुख्य परीक्षा में 187 अभ्यर्थी को साकक्षात्कार में बाहर होना पड़ा, 2025 के मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका अभ्यर्थी को दिया जाए ताकि वह अपना अंक देख सके…

    कहीं 2024 की तरह अपने चहेतों को फायदा पहुचाने के लिए नंबर में हेरफेर तो नहीं किया गया है..?

    — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 14, 2026

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने सूचना के अधिकारी से मिले दस्तावेजों के आधार पर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किये है। उन्होने आरोप लगाया कि CGPSC 2024 की परीक्षा में मूल्यांकन को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। उनके मुताबिक, कुछ अभ्यर्थियों ने समान प्रश्न का सही उत्तर दिया, लेकिन उन्हें समान अंक नहीं मिले। कांग्रेस का सवाल है कि अगर प्रश्न और उसका सही उत्तर समान है, तो मूल्यांकन में अंक अलग-अलग देने का आधार क्या था? क्या सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच एक समान नियमों के तहत हुई या मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई ? दीपक बैज ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रश्नों के गलत उत्तर होने के बावजूद अभ्यर्थियों को अंक दिए गए। कांग्रेस ने इसे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता से जोड़ते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

    2025 की मुख्य परीक्षा पर भी उठे सवाल

    दीपक बैज ने CGPSC 2025 की मुख्य परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा के बाद 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस की मांग है कि 2025 मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे स्वयं देख सकें कि उनके उत्तरों का मूल्यांकन किस तरह हुआ और उन्हें कितने अंक दिए गए। बैज ने आशंका जताई कि कहीं 2024 की तरह 2025 में भी अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए अंकों में हेरफेर तो नहीं किया गया। कांग्रेस का कहना है कि PSC की परीक्षा में प्रदेश के हजारों युवा अपना भविष्य दांव पर लगाते हैं।

    ऐसे में अगर मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं, तो सरकार और आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी ने उत्तर पुस्तिकाओं को अभ्यर्थियों के सामने उपलब्ध कराने और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। CGPSC परीक्षा को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बाद एक बार फिर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। हालांकि, दीपक बैज द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस स्तर पर नहीं हुई है। सरकार और CGPSC की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल कांग्रेस के सवाल का केंद्र यही है—जब प्रश्न और उसका सही उत्तर एक ही है, तो अभ्यर्थियों को दिए गए अंकों में अंतर क्यों? यही सवाल अब CGPSC की मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

    CGPSC 2024 CGPSC 2025 CGPSC Controversy CGPSC Exam CGPSC गड़बड़ी CHHATTISGARH POLITICS Deepak Baij Exam Irregularities PSC परीक्षा विवाद Sai Government उत्तर पुस्तिका कांग्रेस छत्तीसगढ़ PSC छत्तीसगढ़ राजनीति दीपक बैज परीक्षा में गड़बड़ी साय सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Don't Miss

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    DW Hindi08/11/2026

    Diwali Lakshmi Puja। देशभर में आज दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया…

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.