Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बालोद में यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी, परिचालक की दबने से मौत; 35 से ज्यादा यात्री थे सवार

    19/09/2026

    CG: राजधानी में पैसों के लिए शिक्षक ने साथी शिक्षक को उतारा मौत के घाट, 30 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दिया वारदात को अंजाम, 24 घंटे में खुला राज

    19/09/2026

    CG POLITICS: तारा कोल ब्लॉक पर सियासी संग्राम तेज, भूपेश की खुली बहस की चुनौती पर BJP का पोस्टर वार

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: उफनते नाले में वाहन समेत बहने लगे शिक्षक….बाल-बाल बची जान, शिक्षकों और ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू, आगे था 100 फीट गहरा जलप्रपात
    छत्तीसगढ़

    CG: उफनते नाले में वाहन समेत बहने लगे शिक्षक….बाल-बाल बची जान, शिक्षकों और ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू, आगे था 100 फीट गहरा जलप्रपात

    DW HindiBy DW Hindi12/09/2026Updated:12/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केशकाल 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच कांकेर, केशकाल और बस्तर के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह सड़कें जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है। इसी बीच केशकाल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल जा रहे अंग्रेजी के शिक्षक का वाहन अचानक तेज बहाव वाले नाले की चपेट में आ गया और देखते ही देखते शिक्षक वाहन समेत बहने लगे। गनीमत रही कि शिक्षक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली।

    जानकारी के मुताबिक घटना आज शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। हाई स्कूल कुएंमारी में पदस्थ अंग्रेजी शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव स्कूल जाने के दौरान नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और उनका वाहन पानी की चपेट में आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन शिक्षक को साथ लेकर बहने लगा। शिक्षक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद शिक्षक के साथ स्थानीय लोगों ने वाहन की तलाश शुरू की।

    करीब डेढ़ घंटे बाद वाहन एक पेड़ में फंसा हुआ मिला।इसके बाद स्थानीय निवासी रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे। कुएंमारी और बावनीमारी संकुल के शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने मिलकर वाहन को रस्सियों से बांधा। काफी मशक्कत के बाद वाहन को नाले से बाहर निकाला गया। इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के आगे करीब 100 फीट गहरा जलप्रपात बताया जा रहा है। अगर वाहन पेड़ में नहीं अटकता और पानी के तेज बहाव के साथ आगे निकल जाता तो शिक्षक की जान पर बन सकती थी। हादसे के बाद शिक्षक के सुरक्षित बचने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

    लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर

    बस्तर संभाग में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। कई नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। केशकाल घाट में भी बारिश के कारण वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति सामने आई थी। मौसम विभाग ने भी 10-11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इस मार्ग पर बनी पुलिया की सुरक्षा और निर्माण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यहां बड़ी और सुरक्षित पुलिया की जरूरत है, लेकिन मौजूदा पुलिया छोटी है।

    ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया के बीच गड्ढा होने के कारण बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव बढ़ने पर सड़क और पुलिया की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तेज बारिश के दौरान इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा लगातार बना रहता है। शनिवार को शिक्षक की जान बच गई और वाहन भी पेड़ में अटकने से आगे नहीं बह सका। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा या बारिश के दौरान जोखिम वाले रास्तों की पहले ही सुरक्षा जांच की जाएगी ? ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने, पुलिया की तकनीकी स्थिति की जांच करने और जरूरत के मुताबिक सुरक्षित एवं बड़ी पुलिया बनाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बालोद में यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी, परिचालक की दबने से मौत; 35 से ज्यादा यात्री थे सवार

    19/09/2026

    CG: राजधानी में पैसों के लिए शिक्षक ने साथी शिक्षक को उतारा मौत के घाट, 30 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दिया वारदात को अंजाम, 24 घंटे में खुला राज

    19/09/2026

    CG: परिवहन विभाग का बड़ा झटका ! ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक बढ़ी फीस, बस परमिट की फीस 4 गुना बढ़ी, आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

    19/09/2026
    Don't Miss

    CG: बालोद में यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी, परिचालक की दबने से मौत; 35 से ज्यादा यात्री थे सवार

    DW Hindi19/09/2026

    बालोद 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो…

    CG: राजधानी में पैसों के लिए शिक्षक ने साथी शिक्षक को उतारा मौत के घाट, 30 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दिया वारदात को अंजाम, 24 घंटे में खुला राज

    19/09/2026

    CG POLITICS: तारा कोल ब्लॉक पर सियासी संग्राम तेज, भूपेश की खुली बहस की चुनौती पर BJP का पोस्टर वार

    19/09/2026

    CG: परिवहन विभाग का बड़ा झटका ! ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक बढ़ी फीस, बस परमिट की फीस 4 गुना बढ़ी, आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.