Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Weather: दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    CG Weather: दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

    DW HindiBy DW Hindi11/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

    गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में दिन के दौरान 1.6 मिमी और शाम तक 31.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पाई। अब शुक्रवार को राजधानी में आसमान के मुख्य रूप से बादलों से घिरे रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि यहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। बारिश की बात करें तो अंबिकापुर में 2.8 मिमी, जगदलपुर में 7.1 मिमी और बिलासपुर में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पखांजूर में सबसे ज्यादा 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में मौसम खराब होने पर लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।

    मौसम का मौजूदा सिस्टम सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। खासकर दक्षिणी जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। यानी गर्मी और उमस के बाद अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर जोर पकड़ सकता है। अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.