Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»BIG ब्रेकिंग: झीरम घाटी हमले में 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
    छत्तीसगढ़

    BIG ब्रेकिंग: झीरम घाटी हमले में 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

    DW HindiBy DW Hindi05/09/2026Updated:05/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 साल पुराने मामले में शनिवार को बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने मामले में बचे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। लंबे समय से फैसले का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवारों के लिए इसे न्यायिक प्रक्रिया का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

    गौरतलब है कि 25 मई 2013 को सुकमा से लौट रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले को दरभा क्षेत्र की झीरम घाटी में माओवादियों ने घेरकर हमला किया था। यह हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक हमलों में गिना जाता है। हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा समेत कई प्रमुख नेताओं की मौत हुई थी। कुल 32 लोगों की जान गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।

    11 आरोपियों के खिलाफ चली थी सुनवाई

    इस मामले में अभियोजन पक्ष ने कुल 11 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। इनमें से एक आरोपी की ट्रायल के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बाकी 10 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रही। जांच के बाद NIA ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 101 गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए। 10 अगस्त को मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    आज शनिवार 5 सितंबर 2026 को NIA की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी 10 बचे आरोपियों को दोषी करार दिया। इस फैसले के साथ ही झीरम घाटी मामले की करीब 13 साल लंबी न्यायिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण पड़ाव आया है। हालांकि, दोषसिद्धि के बाद अब अदालत द्वारा दोषियों को दी जाने वाली सजा पर भी नजर रहेगी। झीरम घाटी मामले की जांच को लेकर राजनीतिक विवाद भी लगातार बना रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एनआईए की जांच पर सवाल उठाते रहे हैं।

    उनका आरोप रहा है कि दरभा थाने में दर्ज FIR में नामजद लोगों से पूछताछ नहीं की गई। बघेल ने यह भी सवाल उठाया था कि एनआईए कोर्ट के निर्देश के बावजूद गुडसा उसेंडी का बयान दर्ज नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने घटना के समय मौके पर मौजूद कुछ महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ नहीं किए जाने का भी दावा किया था। ऐसे में अदालत का फैसला आने के बाद अब झीरम मामले की जांच, साक्ष्यों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर बहस एक बार फिर तेज होने की संभावना है।

    पीड़ित परिवारों के लिए अहम दिन

    झीरम घाटी हमला सिर्फ एक नक्सली वारदात नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति को गहराई से प्रभावित करने वाली घटना रही है। हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 32 लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के साथ अब सबकी नजर अदालत की ओर से सुनाई जाने वाली सजा पर है। वहीं, इस फैसले के बाद राजनीतिक स्तर पर भी झीरम हमले की जांच और पूरी साजिश को लेकर नए सिरे से सवाल उठने तय माने जा रहे हैं।

    झीरम घाटी कांड के दोषी 10 आरोपियों के नाम

    झीरम घाटी कांड के जिन 10 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी बताया है, उनमें प्रमिला कोडियाम उर्फ ज्योति, बंजामी उर्फ सन्ना,
    अयाता मरकाम अयाता माड़कम, मुक्का मंडावी, मड़कामी देवा,कवासी कोसा,चौतू उर्फ मुन्ना,कोसा कवासी,महादेव नाग, सुमित्र के नाम शामिल है।

    Jhiram Ghati Attack Case Jhiram Ghati Case Jhiram Ghati Case Verdict Jhiram Ghati Naxal Attack Jhiram Ghati Verdict 2026 NIA Court Verdict NIA Special Court एनआईए कोर्ट एनआईए विशेष अदालत छत्तीसगढ़ नक्सली हमला छत्तीसगढ़ न्यूज जगदलपुर न्यूज झीरम घाटी केस झीरम घाटी केस फैसला झीरम घाटी केस लेटेस्ट न्यूज झीरम घाटी जांच झीरम घाटी नक्सली हमला झीरम घाटी मामले में फैसला झीरम घाटी हमला बस्तर न्यूज भूपेश बघेल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Don't Miss

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    DW Hindi09/09/2026

    रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कथावाचक पंडित…

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026

    CG: ‘तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा?’ अंबिकापुर में IPS अफसर के बेटे पर दबंगई, 7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

    09/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.