Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ FIR, सरकारी सील तोड़कर होटल में घुसने का आरोप

    10/11/2026

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG” पति की मौत के बाद 26 दिनों तक उलझी रही मौत की गुत्थी, फिर पत्नी की सच्चाई सामने आने के बाद सब रह गये हैरान !
    क्राइम

    CG” पति की मौत के बाद 26 दिनों तक उलझी रही मौत की गुत्थी, फिर पत्नी की सच्चाई सामने आने के बाद सब रह गये हैरान !

    DW HindiBy DW Hindi13/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 13 अगस्त 2026। कोरबा एक युवक के संदिग्ध हालत में मौके मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 15 जुलाई को घर में गंभीर हालत में मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही उसने लव मैरिज किया था। इसके बाद शराब पीने की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद और मारपीट होता था। घटना के वक्त मृतक के पैर में गंभीर चोट के निशान मिलने पर मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में हत्या का खुलासा होेने के बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई को सुभाष ब्लाक निवासी अंकित सोनवानी घर में लहुलूहान हालत में घायल मिला था। उसके पैर पर गंभीर चोट लगने पर उसे एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अंकित और प्रिया ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ। अंकित की मौत के बाद उसकी बहन अंकिता समेत परिजनों ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और हत्या की आशंका जताई।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को खंगाला। जांच आगे बढ़ी तो पति-पत्नी के बीच विवाद और चाकू से चोट लगने की बात सामने आई। जांच में यह बात भी सामने आई कि अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसमें खून का थक्का बनने में सामान्य से ज्यादा समय लगता था। पुलिस के अनुसार, प्रिया को भी पति की इस बीमारी की जानकारी थी। पैर में लगी चोट के बाद अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हो गयी थी। महिला ने पति पर बचाव में चाकू से पैर पर हमला किया, या फिर गुस्से में उसकी हत्या की मंशा से वार किया गया ? फिलहाल ये पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस ने जांच के आधार पर प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026
    Don't Miss

    CG: रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ FIR, सरकारी सील तोड़कर होटल में घुसने का आरोप

    DW Hindi10/11/2026

    रायपुर 10 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा…

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.