Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली में 6 गुना बढ़े H1N1 केस, स्वाइन फ्लू के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानिए H1N1 के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए

    11/08/2026

    Health Tips: मानसून में क्यों बढ़ते हैं फ्लू के मामले ? डॉक्टर ने बताए शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

    11/08/2026

    बड़ी खबरः खनिजों पर राज्यों का एक्स्ट्रा टैक्स खत्म करने की तैयारी ! जानिए केंद्र क्यों ला रहा MMDR Amendment Bill 2026

    11/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG BREAKING: पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, युवाओं की परेशानी पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इस तारीख से होगी परीक्षा
    छत्तीसगढ़

    CG BREAKING: पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, युवाओं की परेशानी पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इस तारीख से होगी परीक्षा

    DW HindiBy DW Hindi10/08/2026Updated:10/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। पहले पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख 24, 25 और 26 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तारीख टकरा रही थी। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने की स्थिति बन रही थी।

    परीक्षा तारीखों के टकराव की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीख जारी कर दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। परीक्षा की तारीखों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी किसी अवसर से वंचित न रहे, सरकार की प्राथमिकता यही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में सिर्फ परीक्षा कार्यक्रम के टकराव की वजह से उन्हें दो अवसरों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

    अब 2, 3 और 4 नवंबर को होगी परीक्षा

    CGPSC के मुताबिक, सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    दिल्ली में 6 गुना बढ़े H1N1 केस, स्वाइन फ्लू के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानिए H1N1 के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए

    11/08/2026

    बड़ी खबरः खनिजों पर राज्यों का एक्स्ट्रा टैक्स खत्म करने की तैयारी ! जानिए केंद्र क्यों ला रहा MMDR Amendment Bill 2026

    11/08/2026

    CG: कोरबा में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी, पुलिस रेड का डर दिखाकर उतरवाई सोने की चेन-अंगूठी, नकली गहने देकर हुए फरार

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    दिल्ली में 6 गुना बढ़े H1N1 केस, स्वाइन फ्लू के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानिए H1N1 के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए

    DW Hindi11/08/2026

    Health Desk: दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में इस साल तेज बढ़ोतरी…

    Health Tips: मानसून में क्यों बढ़ते हैं फ्लू के मामले ? डॉक्टर ने बताए शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

    11/08/2026

    बड़ी खबरः खनिजों पर राज्यों का एक्स्ट्रा टैक्स खत्म करने की तैयारी ! जानिए केंद्र क्यों ला रहा MMDR Amendment Bill 2026

    11/08/2026

    CG: कोरबा में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी, पुलिस रेड का डर दिखाकर उतरवाई सोने की चेन-अंगूठी, नकली गहने देकर हुए फरार

    11/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.