Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»‍ˈब्‍युअरक्रैट्‌»CG: ग्राउंड ज़ीरो पर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर कुणाल दुदावत, क्लास में बच्चों का पढ़ाया फीजिक्स, सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का दिया मंत्र
    ‍ˈब्‍युअरक्रैट्‌

    CG: ग्राउंड ज़ीरो पर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर कुणाल दुदावत, क्लास में बच्चों का पढ़ाया फीजिक्स, सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का दिया मंत्र

    DW HindiBy DW Hindi06/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 6 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों की हकीकत जानने के लिए जब प्रशासनिक अधिकारी सीधे कक्षाओं तक पहुंचते हैं, तो उसका असर केवल व्यवस्थाओं पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास पर भी दिखाई देता है। इसी सोच के साथ कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र लमना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां वे सिर्फ निरीक्षण करने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि शिक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका में भी नजर आए।

    गौरतलब है कि कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने लगातार ग्राउंड जीरों पर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर बुधवार को जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दौरे पर पहुंचे। यहां शासकीय कार्यो के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम लमना के सरकारी विद्यालय  शैक्षणिक व्यवस्था, निर्माणाधीन भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया।  इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर स्कूल की वास्तविक जरूरतों और चुनौतियों को समझा।

    कलेक्टर से बातचीत में बच्चों ने खुलकर प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सामग्री, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और कक्षाओं में सीपेज जैसी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे अलग तस्वीर तब देखने को मिली, जब कलेक्टर खुद 11वीं कक्षा में पहुंचे और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सदिश और अदिश राशियों, चाल, समय, दूरी और विस्थापन जैसे विषयों को आसान उदाहरणों के जरिए समझाया।

    विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें विषय को समझने का व्यावहारिक तरीका बताया। कलेक्टर ने छात्रों से कहा कि सपने तभी पूरे होते हैं, जब उन्हें लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत की जाए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, अनुशासित दिनचर्या और समय के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि आज की मेहनत ही भविष्य की सफलता तय करती है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने जिला प्रशासन की स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना और नीट-जेईई की निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी।

    उन्होंने विद्यार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कलेक्टर ने यह भी घोषणा की कि जिन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा, वहां के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से इसरो जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर दिया जाएगा। उनका कहना था कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों से भी चर्चा कर शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपलब्धता और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की।

    साथ ही स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को जिला प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत का यह दौरा केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं रहा, बल्कि ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने और विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने की एक सकारात्मक पहल बनकर सामने आया। प्रशासन का मानना है कि बेहतर अधोसंरचना के साथ सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिले, तो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Don't Miss

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    DW Hindi08/11/2026

    Diwali Lakshmi Puja। देशभर में आज दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया…

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.