Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: NH-130 पर तेज रफ्तार बस और इनोवा में भिड़ंत, भीषण हादसे मे महिला की मौत 4 की हालत गंभीर
    छत्तीसगढ़

    CG: NH-130 पर तेज रफ्तार बस और इनोवा में भिड़ंत, भीषण हादसे मे महिला की मौत 4 की हालत गंभीर

    DW HindiBy DW Hindi06/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए, इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में हादसे की बड़ी वजह हाईवे किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियों को माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पुलिस के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने रात करीब 12:30 बजे अंबिकापुर की ओर आ रही इनोवा क्रिस्टा और बिलासपुर की ओर जा रही पापुलर बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार के एयरबैग खुलने के बावजूद उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे कुछ यात्री वाहन में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के वक्त रायपुर से लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अपनी गाड़ी से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इलाज के दौरान 52 वर्षीय दिलीप कुमारी तिग्गा ने दम तोड़ दिया। वहीं शिव कीर्तन, विजय केरकेट्टा, आसन लाल और तेरा करण की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

    तीन अन्य घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सभी इनोवा सवार सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के लमगांव के निवासी हैं और पेंड्रा में अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय राजवाड़े ढाबा के बाहर सड़क के दोनों ओर भारी वाहन और अन्य गाड़ियां खड़ी थीं। इससे नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा घिर गया था और दोनों वाहनों के आमने-सामने आने पर बचने की पर्याप्त जगह नहीं बची। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे अव्यवस्थित पार्किंग लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

    लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि सिर्फ तेज रफ्तार ही नहीं, बल्कि हाईवे किनारे अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग भी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन और हाईवे पर यातायात प्रबंधन को लेकर ठोस कदम उठाना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026

    CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून

    07/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    DW Hindi07/08/2026

    बलरामपुर 7 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में महिला शिक्षक से दुर्व्यवहार के मामले में प्रभारी…

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026

    CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून

    07/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.