रायपुर 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि इसमें कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश और अधोसंरचना से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। जनहित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है।
हालांकि राज्य सरकार ने बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विभिन्न विभागों की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनमें किसानों के लिए नई योजनाएं, ग्रामीण विकास परियोजनाओं को गति देने, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे के विस्तार से जुड़े विषय प्रमुख हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ विभागों के वित्तीय स्वीकृति वाले प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे।
सरकार का फोकस विकास परियोजनाओं को तेजी देने के साथ-साथ प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर रहेगा।बैठक में प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों और कुछ नए विधेयकों के प्रारूप पर भी चर्चा होने की संभावना है। हाल के महीनों में साय सरकार ऊर्जा, निवेश, खेल नीति और प्रशासनिक सरलीकरण जैसे क्षेत्रों में कई अहम फैसले ले चुकी है। ऐसे में इन क्षेत्रों से जुड़े नए प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार विकास और निवेश के एजेंडे को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले फैसलों पर भी जोर दे सकती है। अब सबकी निगाहें कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं कि प्रदेशवासियों के लिए सरकार किन नई योजनाओं और फैसलों का ऐलान करती है।


