Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक ही डेस्क पर 3 साल से जमे अफसरों-कर्मचारियों की बदलेगी जिम्मेदारी, मनमानी पर लगेगा अंकुश !
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक ही डेस्क पर 3 साल से जमे अफसरों-कर्मचारियों की बदलेगी जिम्मेदारी, मनमानी पर लगेगा अंकुश !

    DW HindiBy DW Hindi04/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य शासन ने तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही डेस्क या कार्य पटल पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रभार बदलने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग  ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि लंबे समय तक एक ही कार्य पटल पर बने रहने से न केवल कार्यशैली सीमित हो जाती है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता भी प्रभावित होती है। ऐसे में समय-समय पर डेस्क असाइनमेंट बदलना बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। सरकार के इस फैसले के बाद मंत्रालय से लेकर जिला कार्यालयों तक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक कई विभागों में अधिकारी और कर्मचारी छह से आठ वर्षों से एक ही शाखा या डेस्क पर कार्यरत हैं।  इनमें सामान्य प्रशासन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), जल संसाधन, जीएसटी, स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं। सरकारी सूत्रों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही जिम्मेदारी संभालने से कार्य प्रणाली में एकरूपता आने के साथ-साथ पारदर्शिता पर भी सवाल उठते रहे हैं।

    ऐसे में डेस्क बदलने की व्यवस्था से न केवल कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों का अनुभव मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि विभागीय स्तर पर इस आदेश को कितनी गंभीरता से लागू किया जाता है। यदि निर्देशों का सख्ती से पालन हुआ, तो आने वाले दिनों में मंत्रालय और विभिन्न शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    DW Hindi07/08/2026

    बलरामपुर 7 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में महिला शिक्षक से दुर्व्यवहार के मामले में प्रभारी…

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026

    CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून

    07/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.