Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»‍ˈब्‍युअरक्रैट्‌»कोरबा में IAS अफसर के खिलाफ PG कालेज के प्राध्यापकों ने खोला मोर्चा, दुर्व्यवहार और धमकी के गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
    ‍ˈब्‍युअरक्रैट्‌

    कोरबा में IAS अफसर के खिलाफ PG कालेज के प्राध्यापकों ने खोला मोर्चा, दुर्व्यवहार और धमकी के गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    DW HindiBy DW Hindi04/08/2026Updated:04/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 4 अगस्त 2026। कोरबा में नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ IAS प्रतीक जैन के खिलाफ शासकीय ईवी पीजी कॉलेज प्रबंधन खुलकर सामने आ गया है। कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने सीईओ पर सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने और निलंबन की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

    जानकारी के मुताबिक इस पूरे विवाद की शुरुआत रविवार को कॉलेज परिसर में आयोजित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि कार्यक्रम शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पहुंचे सीईओ प्रतीक जैन व्यवस्थाओं को लेकर नाराज हो गए और विद्यार्थियों के सामने प्राचार्य व शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबन तक की चेतावनी दी, जिससे महाविद्यालय के स्टाफ में नाराजगी फैल गई।

    सोमवार को पीजी कॉलेज के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। और बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कर रहा था और कॉलेज प्रशासन ने केवल परिसर उपलब्ध कराया था। उनका दावा है कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कॉलेज प्रबंधन से कोई समन्वय नहीं किया गया था। इसके बावजूद जिला पंचायत सीईओं ने पूरी जिम्मेदारी कॉलेज पर डालते हुए अधिकारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। वहीं दूसरी तरफ सीईओ प्रतीक जैन ने इन आरोपों को अलग नजरिए से देखा है।

    उनका कहना है कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बेहद खराब थीं और उन्होंने केवल उन्हें सुधारने के निर्देश दिए थे। उनके मुताबिक, इसी दौरान कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कॉलेज प्रबंधन ने बाद में कलेक्टर को माफीनामा सौंपा है और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अब यह मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर पूरा कॉलेज स्टाफ जिला पंचायत के नवपदस्थ सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है, वहीं दूसरी ओर सीईओ भी अपनी शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचा चुके हैं। ऐसे में अब सभी की नजर जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026
    Don't Miss

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    DW Hindi10/11/2026

    रायगढ़ 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के जरिए बीमारी…

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.