Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: VSK ऐप पर उठे सवाल, तकनीकी खामियों के बीच शिक्षा मंत्री ने दी राहत, बोले….किसी शिक्षक का नहीं कटेगा वेतन
    छत्तीसगढ़

    CG: VSK ऐप पर उठे सवाल, तकनीकी खामियों के बीच शिक्षा मंत्री ने दी राहत, बोले….किसी शिक्षक का नहीं कटेगा वेतन

    DW HindiBy DW Hindi31/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर उठ रहे विवाद के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों को राहत दी है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि VSK ऐप में तकनीकी खामियों के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। साथ ही अधिकारियों और तकनीकी टीम को 15 अगस्त तक ऐप की सभी प्रमुख समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए VSK ऐप के जरिए पंच-इन और पंच-आउट व्यवस्था लागू की है। सरकार का कहना है कि इससे स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। हालांकि, व्यवस्था शुरू होते ही प्रदेश के कई हिस्सों से ऐप में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें सामने आने लगी हैं। शिक्षकों का कहना है कि कई स्कूलों में नेटवर्क की समस्या के कारण ऐप ठीक से काम नहीं करता। कहीं लोकेशन सही नहीं दिखती, तो कहीं उपस्थिति दर्ज होने में देरी होती है। ऐसे में डिजिटल अटेंडेंस को वेतन से जोड़ने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर शिक्षकों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बस्तर के कुछ शिक्षक उफनती नदी को बगैर सेफ्टी जैकेट के छोटी डोंगी के सहारे पार कर स्कूल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शिक्षक यह सवाल उठाते नजर आते हैं कि जब कई इलाकों में स्कूल तक पहुंचना ही मुश्किल है, तब केवल ऐप आधारित उपस्थिति व्यवस्था कितनी व्यावहारिक होगी। इस वीडियों के वायरल होने के बाद विपक्ष ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए घेरना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में करीब 1.75 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से करीब 1.50 लाख शिक्षक (85 प्रतिशत) नियमित रूप से VSK ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।

    उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के उपयोग की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। हालांकि मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि ऐप में कुछ तकनीकी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि इन खामियों के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा और तकनीकी टीम को 15 अगस्त तक सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस आश्वासन के बावजूद शिक्षक संगठनों का कहना है कि जब तक ऐप पूरी तरह तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हो जाता, तब तक ऑनलाइन उपस्थिति को वेतन से जोड़ने के बजाय व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि तय समय-सीमा के भीतर सरकार VSK ऐप की तकनीकी खामियों को कितनी प्रभावी तरीके से दूर कर पाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.