Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    17/09/2026

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कॉमनवेल्थ में छत्तीसगढ़ की चमक, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, PM मोदी से लेकर CM साय ने बधाई देकर बढ़ाया हौसला
    छत्तीसगढ़

    CG: कॉमनवेल्थ में छत्तीसगढ़ की चमक, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, PM मोदी से लेकर CM साय ने बधाई देकर बढ़ाया हौसला

    DW HindiBy DW Hindi28/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 28 जुलाई 2026।  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद ज्ञानेश्वरी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस बड़ी सफलता के लिए ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देकर हौसला बढ़या है।

    Congratulations to Gyaneshwari Yadav on winning the Silver Medal in Weightlifting at the Commonwealth Games Glasgow 2026. This success is even more noteworthy because she has achieved a personal best in this competition. May her success motivate the youth of India. Wishing her… pic.twitter.com/tKF5Ub4LHQ

    — Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2026

    आपको बता दे कामनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव की रहने वाली है, जो कि छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि मेहनत और संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। ज्ञानेश्वरी की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया सहित खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने देश का गौरव बढ़ाया

    कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

    राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी,… pic.twitter.com/BzGrSoQxEo

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 27, 2026

    वहीं, पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बातचीत कर शुभकामनाएं दीं और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि के सम्मान में छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, सुंदरा (राजनांदगांव) ने ज्ञानेश्वरी यादव को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी मेहनत और अनुशासन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है और उनकी खेल यात्रा में संस्थान आगे भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा। ज्ञानेश्वरी की सफलता के पीछे उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है।

    उनके पिता दीपक यादव पिछले दो दशकों से इसी संस्थान में हेड इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि ज्ञानेश्वरी की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहयोग दिया जाता रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के मंच पर जीता यह रजत पदक केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की नई खेल पहचान का प्रतीक बन गया है। ज्ञानेश्वरी यादव की यह सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है कि छोटे शहरों से निकलकर भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    17/09/2026

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    DW Hindi17/09/2026

    दुर्ग 17 सितंबर 2026। केंद्रीय जेल दुर्ग में आज गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच…

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.