Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Tata EV November 2026 Offers: दिवाली पर Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर! Curvv EV पर 3.35 लाख तक की बचत, Harrier और Tiago EV पर भी भारी छूट

    07/11/2026

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»देश - विदेश»BREAKING NEWS: जंतर-मंतर पर बवाल- शांतिपूर्ण प्रदर्शन देर रात हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए
    देश - विदेश

    BREAKING NEWS: जंतर-मंतर पर बवाल- शांतिपूर्ण प्रदर्शन देर रात हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    DW HindiBy DW Hindi22/07/2026Updated:23/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 22 जुलाई 2026। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्रों का आंदोलन बुधवार देर रात हिंसक हो गया। दिनभर शांतिपूर्ण माहौल के बाद रात में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।

    पुलिस के मुताबिक देर रात जंतर-मंतर के सामने बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों और कुछ उपद्रवियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों का पीछा कर उन्हें घेर लिया। खुद को छुड़ाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। झड़प के दौरान एसीपी विवेक भगत घायल हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां उनका इलाज जारी है। हालात बेकाबू होते देख भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस का आरोप है कि कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने जवानों से डंडे छीनने की कोशिश की। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया गया। इससे पहले पूरे दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सैकड़ों छात्र और नागरिक दिल्ली पहुंचे।

    दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि कई प्रदर्शनकारी पेड़ों पर चढ़कर झंडे लहराते नजर आए। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में स्कूली छात्रों से लेकर बुजुर्ग और नौकरीपेशा लोग भी शामिल रहे। जंतर-मंतर पर देर रात हुई हिंसा ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है। अब यह प्रदर्शन केवल भर्ती और परीक्षा के मुद्दे तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि कानून-व्यवस्था और राजनीतिक टकराव का भी केंद्र बनता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026

    CG POLITICS: बिजली विभाग का गजब दिवाली गिफ्ट! मिठाई की जगह शराब की बोतलें बांटने पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने पूछा- क्या यही है सुशासन ? देखिये Video

    07/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र पर सियासी संग्राम, कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का BJP पर हमला, बोले- नीयत में ही खोट

    07/11/2026
    Don't Miss

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    DW Hindi07/11/2026

    Health Tips: त्योहारों में पकवानों और मिठाइयों का स्वाद लेना आम बात है, लेकिन जरूरत…

    Tata EV November 2026 Offers: दिवाली पर Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर! Curvv EV पर 3.35 लाख तक की बचत, Harrier और Tiago EV पर भी भारी छूट

    07/11/2026

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026

    CG POLITICS: बिजली विभाग का गजब दिवाली गिफ्ट! मिठाई की जगह शराब की बोतलें बांटने पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने पूछा- क्या यही है सुशासन ? देखिये Video

    07/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.