Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: नकटी गांव में पुनर्वास की मांग तेज, कांग्रेस की न्याय पदयात्रा आज….राजभवन तक मार्च, भारी पुलिस बल तैनात
    छत्तीसगढ़

    CG: नकटी गांव में पुनर्वास की मांग तेज, कांग्रेस की न्याय पदयात्रा आज….राजभवन तक मार्च, भारी पुलिस बल तैनात

    DW HindiBy DW Hindi15/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 15 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस की ओर से ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कई विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है, जबकि राजधानी में यातायात व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

    कांग्रेस का कहना है कि नकटी गांव के 85 प्रभावित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। पार्टी की मांग है कि प्रभावितों का गांव में ही पुनर्वास किया जाए और जिन मकानों को तोड़ा गया है, उसके अनुरूप उचित मुआवजा दिया जाए। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पदयात्रा नकटी गांव से शुरू होकर करीब 13 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, श्रीराम मंदिर, करेंसी टावर, तेलीबांधा और गौरव पथ होते हुए राजभवन पहुंचेगी।

    जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पदयात्रा का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की मांगों को राज्यपाल तक पहुंचाना और सरकार पर पुनर्वास को लेकर निर्णय लेने का दबाव बनाना है। कांग्रेस और प्रभावित परिवारों की मांग है कि प्रत्येक परिवार को नकटी गांव में ही 2,000 वर्गफीट जमीन आवंटित कर पुनर्वास किया जाए। साथ ही जिन मकानों को हटाया गया, उसके नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा दिया जाए।

    प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की ओर से करीब 20 किलोमीटर दूर सेक्टर-30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के चौथी मंजिल के फ्लैटों में अस्थायी आवास देने के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि इससे उनके रोजगार, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर असर पड़ेगा। फिलहाल कई परिवार गांव में ही अस्थायी टेंट और टीन शेड में रह रहे हैं।

    कांग्रेस का सरकार पर हमला

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के आशियाने तो उजाड़ दिए, लेकिन उनके पुनर्वास और मुआवजे को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करेगी, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके। पार्टी का दावा है कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल होंगे।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    पदयात्रा को देखते हुए प्रशासन ने नकटी गांव और पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक यातायात का दबाव अधिक रहेगा।

    इस दौरान इस मार्ग की सर्विस रोड बंद रहेगी। महासमुंद की ओर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों से मुख्य मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है। नकटी गांव का मामला पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की यह न्याय पदयात्रा सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    DW Hindi02/08/2026

    कवर्धा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा…

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.