Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Monsoon Alert: बारिश में बढ़ जाता है सांप-बिच्छू और जहरीले जीवों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव
    सेहत

    Monsoon Alert: बारिश में बढ़ जाता है सांप-बिच्छू और जहरीले जीवों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

    DW HindiBy DW Hindi15/07/2026Updated:15/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Monsoon Alert: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ कई तरह के खतरे भी लेकर आता है। लगातार बारिश के कारण बिलों और निचले इलाकों में पानी भरने से सांप, बिच्छू, कनखजूरा, मकड़ी, कॉकरोच, चूहे और मच्छर जैसे जीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों का रुख करने लगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल ग्राउंड फ्लोर ही नहीं, बल्कि बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी इन खतरों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका साबित हो सकती है।

    मानसून के दौरान लगातार बारिश से जमीन में बने बिल और प्राकृतिक ठिकाने पानी से भर जाते हैं। ऐसे में सांप, बिच्छू और अन्य जीव-जंतु सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की ओर आ जाते हैं। ये बाथरूम की पाइपलाइन, ड्रेनेज लाइन, शाफ्ट, दीवारों की दरारों, खिड़की-दरवाजों के नीचे बने खाली स्थान या खुले वेंटिलेशन के जरिए घर में प्रवेश कर सकते हैं। घर के स्टोर रूम, रसोई, बाथरूम, लकड़ी के सामान के पीछे, पुराने कबाड़ और नम स्थान इन जीवों के छिपने की सबसे पसंदीदा जगह माने जाते हैं।

    कैसे करें बचाव ?

    • घर के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित सफाई रखें।
    • दीवारों की दरारें, पाइपलाइन के आसपास के गैप और वेंटिलेशन की खुली जगहों को अच्छी तरह सील करें।
    • बाथरूम और किचन की नालियों पर जाली या ढक्कन लगाकर रखें।
    • रात में घर के बाहर या बगीचे में जाते समय हमेशा टॉर्च का इस्तेमाल करें।
    • जूते, चप्पल या कपड़े पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़कर देखें।
    • घर के आसपास झाड़ियां, लकड़ी, ईंट या कबाड़ का ढेर न लगने दें।
    • मच्छरों से बचाव के लिए कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें तथा मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।

    बिच्छू काट ले तो क्या करें ?

    1. अगर बिच्छू काट ले तो सबसे पहले प्रभावित जगह को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
    2. इसके बाद वहां बर्फ की सिकाई करें ताकि दर्द और सूजन कम हो सके.
    3. सबसे जरूरी बात यह है कि बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं.

    सांप काट ले तो क्या करें ?

    1. कई मामलों में सांप काटने पर वह जहर नहीं छोड़ताए जिसे ‘ड्राई बाइट‘ कहा जाता है.
    2. हालांकि यह पता लगाना आसान नहीं होता कि जहर गया है या नहीं.
    3. इसलिए घबराने की बजाय व्यक्ति को शांत रखें, काटे गए हिस्से को ज्यादा हिलने-डुलने न दें और तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करवाएं.

    कनखजूरा काट ले तो क्या करें ?

    1. अगर कनखजूरा काट ले तो घाव को तुरंत साबुन और पानी से साफ करें.
    2. इसके बाद बर्फ से सिकाई करने से दर्द और जलन में राहत मिल सकती है.
    3. अगर परेशानी बढ़े तो डॉक्टर से संपर्क करें.

    अगर कनखजूरा कान में घुस जाए तो क्या करें ?

    1. अगर कनखजूरा या कोई छोटा कीड़ा कान में घुस जाए तो घबराएं नहीं.
    2. ऐसे मामलों में गुनगुने पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर कान में डालने से राहत मिल सकती है.
    3. कीड़ा बाहर न निकले या दर्द बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: क्या आप भी सेंधा नमक को हेल्दी समझकर खा रहे हैं ज्यादा ? कहीं BP और किडनी पर भारी न पड़ जाए !

    08/09/2026

    CG: कोरबा में दिल के मरीजों के लिए बड़ी राहत,NKH में आधुनिक इलाज की सुविधा से आसान हुआ उपचार, दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी की गईं सफलतापूर्वक

    04/09/2026

    Health Tips: रक्षाबंधन पर मिठाइयों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, फैटी लिवर से बढ़ेगा ब्लड शुगर; ऐसे रखें सेहत का ख्याल

    28/08/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.