Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण, आधुनिक तकनीक और विकास की रफ्तार देख भावुक हुए पूर्व कर्मी
    छत्तीसगढ़

    CG: बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण, आधुनिक तकनीक और विकास की रफ्तार देख भावुक हुए पूर्व कर्मी

    DW HindiBy DW Hindi14/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 14 जुलाई 2026। वर्षों पहले जिन हाथों ने बालको की मजबूत नींव रखी और दशकों तक इसकी विकास यात्रा को गति दी, उन्हीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वर्षों बाद एक बार फिर अपने पुराने कार्यस्थल का दौरा किया। वेदांता समूह की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा आयोजित इस विशेष संयंत्र भ्रमण में पूर्व कर्मचारियों ने आधुनिक तकनीक, डिजिटल संचालन, उन्नत सुरक्षा मानकों और विस्तारित उत्पादन क्षमता को देखा। बदलते स्वरूप के बीच पुरानी यादें ताजा हुईं और सभी ने बालको की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। इस अवसर पर वर्षों तक बालको की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने कार्यस्थल का दौरा किया और पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए भावुक हो उठे।

    वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया।  भ्रमण के दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस, पावर प्लांट तथा अन्य प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया। कभी जिन इकाइयों में उन्होंने स्वयं काम किया था, आज वहां आधुनिक तकनीकों, उन्नत सुरक्षा मानकों, डिजिटलीकरण और बढ़ती उत्पादन क्षमता को देखकर उन्होंने बालको की विकास यात्रा की सराहना की। कंपनी के प्रतिनिथि विजय बाजपेयी एवं प्रखर सिंह ने उन्हें कंपनी की वर्तमान उपलब्धियों, विस्तार योजनाओं और भविष्य की विकास यात्रा से भी अवगत कराया।

    इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारे कर्मचारी कंपनी का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्होंने दशकों से बालको की सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है। अपने पूर्व सहकर्मियों का पुनः स्वागत करना और उन्हें उस कंपनी की प्रगति का साक्षी बनते देखना हमारे लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा, जिसके निर्माण और विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उनका योगदान सदैव बालको की गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा रहेगा और उसी प्रतिबद्धता के साथ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हमें निरंतर प्रेरित करता रहेगा।” सेवानिवृत कर्मचारियों ने इस पहल के लिए बालको प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद संयंत्र का दौरा करना उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा अनुभव रहा।

    सेवानिवृत कर्मचारियों ने कंपनी के साथ बिताए अपने वर्षों को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। बालको केवल उनका कार्यस्थल नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वरूप में विकसित होते बालको को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई और विश्वास है कि कंपनी भविष्य में भी औद्योगिक उत्कृष्टता तथा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी। सेवानिवृत कर्मचारी रघुवर प्रसाद पटेल ने बताया, मैं स्मेल्टर में कार्य करता था जहां पहले एक लाख टन उत्पादन होता था अब वहीं बालको 10 लाख टन उत्पादन की तरफ अपना कदम बढ़ा चुका है। बालको का विकास 2005 के बाद से उत्तरोत्तर होते गया है। कंपनी लगातार टाउनशिप के सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है।

    सेवानिवृत कर्मचारी बंसत तिवारी बताया, बालको प्लांट निरंतर प्रगति के साथ सुंदर और सुव्यवस्थित हो गया है तथा सुरक्षा प्रथम को प्राथमिकता दी जा रही है। बालको प्रबंधन से कामना करते है कि इसी तरह सेवानिवृत कर्मचारियों को संयंत्र भ्रमण की संस्कृति को जारी रखे। सेवानिवृत कर्मचारी सनत कुमार सोंधिया ने बताया प्लांट शुरूआत में एक पौधे जैसा अब यह एक बड़े बरगद के स्वरूप में बदल चुका है। आज इसकी छाया में सभी कर्मचारी तरक्की कर रहा है। एआई ने सुरक्षा को काफी हद तक सशक्त बनाया है जो हमें प्लांट मे देखने को मिला। कंपनी का आज भी सुरक्षित कार्यस्थल को प्राथमिकता देना बालको के लिए गौरव एवं गरिमा की बात है।

    यह संयंत्र भ्रमण अतीत की स्मृतियों और वर्तमान की उपलब्धियों के मिलन का अवसर बना। जिन हाथों ने कभी बालको की मजबूत नींव तैयार करने और उसकी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उन्हीं सेवानिवृत कर्मचारियों ने आज आधुनिक और विस्तारित होते संयंत्र को करीब से देखा। बालको अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने में विश्वास करता है। ऐसे आयोजन न केवल कंपनी की समृद्ध विरासत का सम्मान करते हैं, बल्कि विभिन्न पीढ़ियों के बीच अनुभव, ज्ञान और प्रेरणा के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026
    Don't Miss

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    DW Hindi18/09/2026

    बलौदाबाजार 18 सितंबर 2026। बलौदाबाजार में पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल…

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.