Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान, महिलाओं के अधिकार और त्वरित न्याय को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    छत्तीसगढ़

    CG: डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान, महिलाओं के अधिकार और त्वरित न्याय को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    DW HindiBy DW Hindi14/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को नई अध्यक्ष मिल गई हैं। राज्य शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. ममता साहू ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने आयोग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

    इस अवसर पर डॉ. ममता साहू ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने, उनकी शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा उनके सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाएगा और उन्हें सामाजिक, आर्थिक तथा कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निपटारा करना नहीं, बल्कि महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें न्याय प्रणाली तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए आयोग संवेदनशील और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाएगा।

    राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष के रूप में डॉ. ममता साहू की नियुक्ति को महिला अधिकारों और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि आयोग महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान, उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, नगर निगम रायपुर के पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, रजनी शेंगडे, जितेंद्र साहू, कृष्णा साहू, सीमा डहरिया और गीतेश साहू सहित आयोग के सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    DW Hindi02/08/2026

    कवर्धा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा…

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.