Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी पहली ओपन जेल, अच्छे आचरण वाले 200 सजायाफ्ता कैदियों को मिलेगी नियंत्रित स्वतंत्रता
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी पहली ओपन जेल, अच्छे आचरण वाले 200 सजायाफ्ता कैदियों को मिलेगी नियंत्रित स्वतंत्रता

    DW HindiBy DW Hindi14/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में जेल सुधार और कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश की पहली ओपन जेल की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह ओपन जेल बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में स्थापित की जाएगी, जहां 200 सजायाफ्ता कैदियों को रखने की व्यवस्था होगी। इस जेल में केवल अच्छे आचरण वाले और कम सुरक्षा जोखिम वाले कैदियों को ही रखा जाएगा।

    सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ओपन जेल का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि कैदियों का सामाजिक पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। पारंपरिक जेलों की तुलना में यहां पात्र कैदियों को निर्धारित नियमों के तहत नियंत्रित स्वतंत्रता मिलेगी। उन्हें जेल परिसर से बाहर जाकर काम करने की अनुमति भी दी जा सकेगीए हालांकि इसके लिए तय नियमों और समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

    अधिकारियों के मुताबिक ओपन जेल में रहने वाले कैदियों के लिए नियमित रोल कॉल अनिवार्य होगी। इसके अलावा उनकी गतिविधियों पर भी निर्धारित नियमों के तहत निगरानी रखी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य कैदियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें सामान्य सामाजिक जीवन के लिए तैयार करना है। देश के कई राज्यों में ओपन जेल की व्यवस्था पहले से संचालित है, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इन्हीं अनुभवों को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ में भी इस मॉडल को लागू किया जा रहा है।

    माना जा रहा है कि इससे जेलों में भीड़ कम करने के साथ-साथ कैदियों के पुनर्वास को भी नई दिशा मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ओपन जेल व्यवस्था दंडात्मक प्रणाली से आगे बढ़कर सुधारात्मक न्याय की अवधारणा को मजबूत करती है। यदि इस मॉडल का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाता है, तो अच्छे आचरण वाले कैदियों को समाज में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्य सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    DW Hindi02/08/2026

    कवर्धा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा…

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.