Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG ब्रेकिंग: कोरबा में कोयले लदे ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवतियों की मौके पर मौत, हादसे के बाद चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
    क्राइम

    CG ब्रेकिंग: कोरबा में कोयले लदे ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवतियों की मौके पर मौत, हादसे के बाद चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात

    DW HindiBy DW Hindi14/07/2026Updated:14/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 14 जुलाई 2026। कोरबा जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बालको के रिंग रोड स्थित ढेंगुरनाला पुल के पास घटित हुआ। जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गुस्साएं स्थानीय लोगों ने घटनास्थ्ल पर चक्काजाम कर दिया। उधर तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक घटना बालको थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बालको रिंग रोड मार्ग पर ढेंगुरनाला के पास बाइक सवार युवक-युवतियां जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।

    घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या स्थानीय लोग जमा हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को समझाइश देकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया गया।

    भारी वाहनों के दबाव पर फिर उठे सवाल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बालको मार्ग पर राख और कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद भारी वाहनों के संचालन को नियंत्रित करने या आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि तेज रफ्तार ट्रेलर, ओवरलोड वाहन और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण यह मार्ग लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।

    लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों के लिए अलग समय निर्धारित करने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026
    Don't Miss

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    DW Hindi18/09/2026

    बलौदाबाजार 18 सितंबर 2026। बलौदाबाजार में पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल…

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.