Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»Uncategorized»CG POLITICS: राजधानी में नकटी गांव के विस्थापितों ने किया कलेक्ट्रेट घेराव, कांग्रेस भी धरने में शामिल, बेदखली पर गरमायी सूबे की सियासत
    Uncategorized

    CG POLITICS: राजधानी में नकटी गांव के विस्थापितों ने किया कलेक्ट्रेट घेराव, कांग्रेस भी धरने में शामिल, बेदखली पर गरमायी सूबे की सियासत

    DW HindiBy DW Hindi03/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 3 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। एक ओर विस्थापित परिवार अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं, तो दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस उनके समर्थन में खुलकर मैदान में उतर आई है। वहीं सत्ताधारी भाजपा के सीनियर लीडर और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में अब येे पूरा मामला प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

    गौैरतलब है कि पिछले दिनों रायपुर जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम नकटी के बेेजाकब्जाधारियों के मकान पर बुलडोजर चला दिया था। इस कार्रवाई के बाद सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को विस्थापित कर ईडब्लू एस मकान दिया गया, लेकिन सभी को आवास नहीं पाया। इस पूरी कार्रवाई के बाद जहां कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया, वहीं नकटी गांव में हुई इस कार्रवाई की आग में बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान ने घी का काम कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से प्रभावित विस्थापित ग्रामीणों ने आज शुक्रवार से कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे जेल भरो आंदोलन भी शुरू करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था किए उनके घर तोड़ दिए। जिससे परिवार बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। इससे पहले भी प्रभावित परिवार अपने टूटे हुए मकानों के बीच बारिश और कीचड़ में धरने पर बैठे रहे। नकटी गांव में करीब 80 मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के तीन दिन बाद भी लोगों का विरोध थमा नहीं है। मामले को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता भी लगातार बढ़ रही है।

    गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव नकटी गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।  कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को सरकार के खिलाफ बड़ा जनसरोकार का विषय बनाने में जुटी है। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में रात के अंधेरे में गरीबों के घर तोड़ना किसी भी कीमत पर उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है।

    ग्रामीणों ने मकानों को लेकर गिनाई समस्या

    प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ परिवारों को EWS आवास तो आवंटित किए हैं, लेकिन सभी प्रभावितों को मकान नहीं मिले हैं। जिन लोगों को मकान मिले हैं, उनका आरोप है कि वे आकार में काफी छोटे हैं और उनमें पानी, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे मकानों में बड़े परिवारों का रहना काफी मुश्किल है। ग्रामीणों ने यह भी याद दिलाया कि कार्रवाई से दो दिन पहले वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले थे। उस दौरान सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि बरसात खत्म होने तक किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं होगी और प्रशासन व ग्रामीणों के बीच समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

    लेकिन 29 जून को प्रशासन ने 80 मकानों पर बुलडोजर चला दिया। फिलहाल नकटी गांव का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ विस्थापित परिवार अपने पुनर्वास और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस इसे सरकार की संवेदनहीनता का मुद्दा बना रही है। वहीं सत्ताधारी दल के सीनियर लीडर बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी ने इस पूरे घटनाक्रम को और राजनीतिक बना दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार विस्थापितों की मांगों पर क्या फैसला लेती है और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच इस विवाद का समाधान कैसे निकालती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG POLITICS: डोंगरगढ़ BJP में बढ़ी बगावत, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी; परिवारवाद-गुटबाजी के आरोपों से घिरा संगठन

    31/07/2026

    Video: छत्तीसगढ़ में हेल्थ सिस्टम पर सरकार के बड़े दावे….मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, लेकिन जमीनी तस्वीर अब भी चुनौतीपूर्ण ! विपक्ष ने उठाये सवाल

    30/07/2026

    CG: शराबी शिक्षक को दबंगई पड़ गया भारी, बिना स्कूल पहुंचे HM और BEO पर हाजिरी लगाने बनाया दबाव, जांच के बाद DEO ने किया सस्पेंड

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.