Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: रथयात्रा पर पुरी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल
    छत्तीसगढ़

    CG: रथयात्रा पर पुरी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

    DW HindiBy DW Hindi30/06/2026Updated:30/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर, 30 जून 2026। भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा में पुरी जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।

    रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 08802 पुरी–गोंदिया स्पेशल 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को पुरी से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी। रेलवे का कहना है कि रथयात्रा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

    इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

    गोंदिया-पुरी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

    बिलासपुर के यात्रियों को नहीं मिलेगा सीधा लाभ

    हालांकि यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से होकर नहीं चलेगी, लेकिन रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बिलासपुर के यात्रियों को इस ट्रेन का उपयोग करने के लिए निकटवर्ती स्टेशनों तक जाना होगा। रथयात्रा के दौरान हर साल पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है। ऐसे में रेलवे की ओर से चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026
    Don't Miss

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    DW Hindi07/11/2026

    बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला…

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Tata EV November 2026 Offers: दिवाली पर Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर! Curvv EV पर 3.35 लाख तक की बचत, Harrier और Tiago EV पर भी भारी छूट

    07/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.