Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कोतवाली टीआई हटाए गए, 3 निरीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच एसपी का बड़ा एक्शन
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कोतवाली टीआई हटाए गए, 3 निरीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच एसपी का बड़ा एक्शन

    DW HindiBy DW Hindi29/06/2026Updated:29/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 29 जून 2026। कोरबा में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को तीन निरीक्षकों समेत सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया। सबसे अहम फैसला कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल को हटाने का रहा। उन्हें कोतवाली से स्थानांतरित कर कटघोरा थाना भेज दिया गया है। एसपी के इस फैसले को हाल के दिनों में कोरबा शहर में लगातार सामने आई आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बड़े प्रशासनिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

    तबादला आदेश के तहत कटघोरा थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी को अब नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी एम.बी. पटेल को कटघोरा थाना भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक मनोज कौशिक का तबादला थाना पाली किया गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक शिव कुमार कोसरिया को पुलिस लाइन से सिविल लाइन रामपुर थाना भेजा गया है। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

    गौरतलब है कि सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर एक हमाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इससे पहले भी शहर में चोरी, लूट, मारपीट और कबाड़ माफिया से जुड़ी घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में एसपी द्वारा जारी तबादला आदेश को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    अब नई टीम के सामने बड़ी चुनौती

    नगर कोतवाली की कमान संभालने जा रहे नए थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने, पुलिस की साख बहाल करने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की होगी। वहीं पुलिस महकमे में यह चर्चा भी तेज है कि यदि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ, तो आगे भी प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    DW Hindi02/08/2026

    रायपुर 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी आधिकारिक पत्रिका ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ.…

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.