Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा में प्रतिबंध के बाद भी बेखौफ खनन माफिया, ड्रोन ने खोली पोल….सवालों के घेरे में टास्क फोर्स !
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा में प्रतिबंध के बाद भी बेखौफ खनन माफिया, ड्रोन ने खोली पोल….सवालों के घेरे में टास्क फोर्स !

    DW HindiBy DW Hindi27/06/2026Updated:27/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 27 जून 2026। कोरबा जिले में रेत खनन पर प्रतिबंध लागू है, बावजूद इसके हसदेव नदी में अवैध खनन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को खनिज विभाग की ड्रोन निगरानी में सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते जेसीबी और परिवहन में लगे वाहन पकड़े गए। कार्रवाई में एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिले में गठित टास्क फोर्स की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    गौरतलब हैै कि कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए खनिज विभाग और टास्क फोर्स को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर ही खनिज उड़नदस्ता दल ने इस बार पारंपरिक तरीके की बजाय ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया। ड्रोन कैमरे में हसदेव नदी के भीतर जेसीबी से अवैध रेत उत्खनन की तस्वीरें रिकॉर्ड हुईं। इसके बाद टीम ने वाहन का पीछा करते हुए इमलीडुग्गू तक लोकेशन ट्रैक की और मौके पर पहुंचकर जेसीबी व रेत से भरे टीपर को जब्त कर लिया।  इसी अभियान में राताखार क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया।

    हालांकि कार्रवाई जितनी बड़ी है, उससे कहीं बड़ा सवाल यह है कि जब जिले में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस-परिवहन, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स पहले से गठित है, तब प्रतिबंध के बावजूद नदी के भीतर खुलेआम जेसीबी से खनन कैसे होता रहा ? आखिर नियमित निगरानी के बावजूद ये गतिविधियां किसकी नजरों से बच रही थीं ? खनिज विभाग का कहना है कि अब अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन का नियमित इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नहीं, रात के अंधेरे में होने वाले अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक भी अपनाई जाएगी।

    इससे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी बच नहीं सकेंगे। आपको बता दे कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन और राजस्व की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहीं कारण है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    ड्रोन और थर्मल तकनीक के जरिए निगरानी बढ़ाने का फैसला प्रशासन की सख्ती को दिखाता है, लेकिन यह कार्रवाई एक बड़ा सवाल भी छोड़ जाती है। अगर ड्रोन ने कुछ घंटों की निगरानी में अवैध खनन पकड़ लिया, तो अब तक टास्क फोर्स की नियमित निगरानी में यह खेल क्यों नहीं पकड़ में आया ? यही सवाल अब प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.