Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»CG: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर, 581 यूनिट रक्त हुआ संग्रहण…साथ ही 1000 पौधे का रोपण भी
    हेडलाइन

    CG: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर, 581 यूनिट रक्त हुआ संग्रहण…साथ ही 1000 पौधे का रोपण भी

    DW HindiBy DW Hindi25/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 25 जून 2026: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपील) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के तत्वाधान में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में केपील संयंत्र के कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी श्री समीर कुमार मित्रा और परियोजना प्रमुख श्री सी वी के प्रसाद के फीता काटने से हुई। इस मौके पर कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे, सभी ने केक काटकर समूह के चेयरमैन की लंबी उम्र और समूह के तरक्की की कामना की।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के महत्व को समाज़ तक पहुंचाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी श्री समीर कुमार मित्रा ने कहा कि “रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है अतः समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” इस दौरान समूह के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 581 यूनिट से अधिक रक्तदान तथा 1000 पौधों का रोपण कर चेयरमैन का जन्मदिन मनाया, जिसमें 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया। हर वर्ष 24 जून को अदाणी समूह द्वारा इस प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।

    यह आयोजन सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर के सफल संचालन में बिलासा ब्लड बैंक और केपीएल के डॉक्टरों की टीम ने अहम योगदान दिया, जिसमें डॉ. मिथिलेश प्रसाद, डॉ. सोमेंन सिंह, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. राज नंदिनी साहा उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की देखरेख करते हुए शिविर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराया। इसके अलावा, कार्यक्रम के सुचारू संचालन में टीम के अन्य सदस्यों श्री स्वरज गौतम, सुश्री सोनल परिजात दुबे एवं सुश्री पूजा साहू का भी विशेष योगदान रहा।

    आयोजकों ने आमजन से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। इस आयोजन में अदाणी फाउंडेशन तथा मानव संसाधन विभाग का विशेष सहयोग रहा। अदाणी समूह प्रदेश में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता हेतु समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न विकासात्मक कार्य संचालित कर रहा है, जिससे ग्रामों में समृद्धि और प्रगति के नए द्वार खुले हैं। इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहलें की जा सकती हैं, जिससे संपूर्ण समाज का विकास संभव हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.