Close Menu
DW Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    17/06/2026

    बड़ी खबर: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली हरी झंडी, 755 करोड़ रूपये होंगे खर्च, कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार

    17/06/2026

    बड़ी खबर: कोरिया में BJP नेता और भाई को जिंदा जलाया, अवैध रेत खनन और वर्चस्व की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम, देर रात मौके पर पहुंचे आईजी

    17/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    DW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW Hindi
    Home»अन्य»सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा.
    अन्य

    सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा.

    nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.com06/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     ​रायपुर,06 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के मौके पर ही निपटारे के लिए शनिवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत जरौद में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शामिल हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विभागीय स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया और कुल 106 हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत सामग्री, चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

    ​आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आवेदकों को दी जाए प्रगति की जानकारी

    ​शिविर में पहुंचे राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक और त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन आवेदनों में उच्च स्तरीय हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल उच्च कार्यालयों को प्रेषित करें और इसकी पारदर्शी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी दी जाए।

    ​सुशासन तिहार का लक्ष्यक- सीधे जनता के द्वार पहुंचे शासन और प्रशासन

    ​ आम जनता को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि यह लगातार दूसरा साल है जब राज्य में सुशासन तिहार के जरिए एक कल्याणकारी राज्य की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। सुशासन का असली मतलब यही है कि लोगों का काम बिना किसी भटकाव के, समय पर हो जाए। आज पूरा का पूरा प्रशासनिक अमला खुद चलकर गांवों तक पहुंच रहा है, इसलिए ग्रामीणों को इन शिविरों का भरपूर लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनना चाहिए।

    ​मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के वादे हो रहे पूरे

    ​सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद की शपथ लेते ही चुनाव के दौरान किए गए सभी प्रमुख वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से वर्तमान में लगभग 26 लाख (प्रगतिशील व नए मिलाकर) आवासों का निर्माण तेजी से जारी है। अकेले जरौद ग्राम में ही 210 आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में छत्तीसगढ़ तेजी से कदम बढ़ा रहा है और इस महायज्ञ में हर नागरिक का योगदान जरूरी है।

    ​1.06 करोड़ के कार्यों के चेक समेत विभिन्न सामग्रियों का वितरण

    समाधान शिविर के दौरान राजस्व मंत्री के हाथों बड़ी संख्या में हितग्राही लाभान्वित हुए, जिसमें मुख्य रूप से ​12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत स्वीकृत 1.06 करोड़ रुपए के कार्यों का चेक,​कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र,​स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रवण यंत्र, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड और ग्रामीणों को जॉब कार्ड,​ हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, राशन कार्ड, नैनो यूरिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार पौधे वितरित किये गए

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    nimbletech.developer@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    17/06/2026

    बड़ी खबर: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली हरी झंडी, 755 करोड़ रूपये होंगे खर्च, कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार

    17/06/2026

    बड़ी खबर: कोरिया में BJP नेता और भाई को जिंदा जलाया, अवैध रेत खनन और वर्चस्व की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम, देर रात मौके पर पहुंचे आईजी

    17/06/2026

    Comments are closed.

    Don't Miss

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    DW Hindi17/06/2026

    धमतरी 17 जून 2026। धमतरी जिले में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई कर सिंचाई विभाग…

    बड़ी खबर: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली हरी झंडी, 755 करोड़ रूपये होंगे खर्च, कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार

    17/06/2026

    बड़ी खबर: कोरिया में BJP नेता और भाई को जिंदा जलाया, अवैध रेत खनन और वर्चस्व की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम, देर रात मौके पर पहुंचे आईजी

    17/06/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में खुले पाठशाला के पट, आज भी एक शिक्षक के भरोसे 1800 स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था, कागजों में दौड़ रही शिक्षा क्रांति !

    16/06/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
         
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.