Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Monsoon Session: साय सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, सदन में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Monsoon Session: साय सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, सदन में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    DW HindiBy DW Hindi14/07/2026Updated:14/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आज राजनीतिक माहौल गर्म रहने के आसार हैं। कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। राज्य गठन के बाद विधानसभा में यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव होगा। हालांकि विधानसभा में संख्या बल भाजपा के पक्ष में होने के कारण सरकार के सामने बहुमत का कोई संकट नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सदन में होने वाली बहस राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

    विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दिन तय करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए विपक्ष सरकार के अब तक के कामकाज, नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाएगा, जबकि सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों का ब्यौरा पेश करेगा। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

    वहीं भाजपा सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों को अपनी मजबूती के तौर पर सदन में रखेगी। अविश्वास प्रस्ताव के साथ-साथ मंगलवार को प्रश्नकाल भी महत्वपूर्ण रहेगा। सदन में जल जीवन मिशन, रायपुर की पेयजल व्यवस्था, औद्योगिक दुर्घटनाओं, शराब दुकानों, सरकारी आयोजनों में हुए खर्च और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल भाजपा के पक्ष में है। सदन में भाजपा के 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 35 सदस्य हैं।

    इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक है। ऐसे में संख्या के लिहाज से सरकार सुरक्षित स्थिति में दिखाई दे रही है और अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार गिराने की औपचारिक कोशिश से ज्यादा विपक्ष के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा करने और जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने का अवसर होता है। वहीं सरकार के लिए यह अपनी नीतियों और उपलब्धियों का बचाव करने का मंच होगा। ऐसे में मानसून सत्र का दूसरा दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस का गवाह बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    DW Hindi02/08/2026

    कोरबा 2 अगस्त 2026। राजनीति में भाषण और बयान के दौरान नेताओं की जुबान फिसलना…

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.