Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: एसईसीएल ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 13 पुरस्कार प्रदान, CMD हरीश दुहन बोले- राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व

    25/11/2026

    CG: कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए BALCO को एसोचैम ने किया सम्मानित

    25/11/2026

    CG: दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर हुआ विवाद, महिला की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव; आरोपी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश

    25/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»उद्योग जगत»CG: एसईसीएल ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 13 पुरस्कार प्रदान, CMD हरीश दुहन बोले- राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व
    उद्योग जगत

    CG: एसईसीएल ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 13 पुरस्कार प्रदान, CMD हरीश दुहन बोले- राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व

    DW HindiBy DW Hindi25/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर, 25 नवंबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को कंपनी मुख्यालय बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों और पूर्व निदेशकों ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा से जुड़ी यादें साझा कीं और कंपनी की भावी प्रगति को लेकर विचार-विमर्श किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ मौजूद रहे।

    राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : CMD हरीश दुहन

    समारोह को संबोधित करते हुए सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा में पूर्व नेतृत्व और कोयला कर्मवीरों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना कंपनी का सर्वोपरि दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। दुहन ने टीम एसईसीएल की क्षमताओं पर विश्वास जताते हुए सामूहिक प्रयासों से निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने और कंपनी को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    पूर्व सीएमडी और निदेशकों ने साझा किए अनुभव

    समारोह में एसईसीएल के पूर्व सीएमडी एम.एन. झा, एम.के. थापर, एम.पी. दीक्षित, ए.के. सिंह, ओम प्रकाश, बी.आर. रेड्डी और प्रेम सागर मिश्रा सहित कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पूर्व निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) एवं एनसीएल के पूर्व सीएमडी पी.के. सिन्हा, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (वित्त) ए.के. कोमावार और श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (कार्मिक) अनिल कुमार सिंह, पूर्व निदेशक (तकनीकी-संचालन) आर.पी. ठाकुर और मनोज प्रसाद तथा पूर्व निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन भी उपस्थित रहे।

    शहीद स्मारक और श्रमिक प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

    मुख्य समारोह से पहले सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशक मंडल और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा और श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ऑडिटोरियम परिसर में ध्वजारोहण, कॉरपोरेट गीत और आकाश में गुब्बारे छोड़कर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सिस्टा, कौंसिल और ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

    समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘ज्ञान साझा सत्र’ रहा। इसमें पूर्व सीएमडी और निदेशकों ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादें, लंबे कार्यकाल के अनुभव और नेतृत्व यात्रा साझा की। इस दौरान एसईसीएल की विकास यात्रा, अब तक सामने आई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। खुले संवाद सत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्व नेतृत्व से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

    सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट में 13 पुरस्कार प्रदान

    समारोह के तहत शाम को वसंत विहार खेल मैदान में ‘सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट’ आयोजित की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विशेष योगदान के लिए कुल 13 पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कारों में स्वच्छता पखवाड़ा 2026, विशेष अभियान 6.0, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष, व्यक्तिगत उत्कृष्टता और विशेष योगदान पुरस्कार शामिल रहे। सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धा महिला मंडल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    CMD Awards Night SECL Awards 2026 SECL Bilaspur SECL CMD SECL Foundation Day 2026 एसईसीएल 42वां स्थापना दिवस एसईसीएल स्थापना दिवस कोयला उत्पादन कोल इंडिया छत्तीसगढ़ न्यूज बिलासपुर समाचार राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा श्रद्धा महिला मंडल हरीश दुहन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए BALCO को एसोचैम ने किया सम्मानित

    25/11/2026

    CG: दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर हुआ विवाद, महिला की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव; आरोपी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश

    25/11/2026

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: एसईसीएल ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 13 पुरस्कार प्रदान, CMD हरीश दुहन बोले- राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व

    DW Hindi25/11/2026

    बिलासपुर, 25 नवंबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को…

    CG: कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए BALCO को एसोचैम ने किया सम्मानित

    25/11/2026

    CG: दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर हुआ विवाद, महिला की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव; आरोपी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश

    25/11/2026

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.