दुर्ग 3 जुलाई 2026। दुर्ग जिले में 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। दोनों पीड़ित सगी बहनें हैं, उनकी उम्र 7 और 9 साल है। बताया जा रहा हैै कि पड़ोस में रहनेे वाला 17 वर्षीय नाबालिग लड़का बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था, और फिर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर नाबालिग आरोेपी केे खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार 2 जुलाई की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब छोटी बच्ची ने अपने परिजनों से पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। परिवार वालों ने जब दोनों बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 17 साल के नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पड़ोसी होने का उठाया फायदा
पीड़ित बच्चियों के परिजनोें नेे बताया कि आरोपी का मकान पड़ोस में ही हैै। पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी भरोसे के चलते बच्चे भी अक्सर एक-दूसरे के घर खेलने चले जाते थे। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था। इसी बीच आरोेपी नाबालिग ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना कोे अंजाम दिया गया।
आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि दोषी को सख्त सजा दी जाए और उसके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाए।

