Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, एस्मा लगाने की तैयारी; 150 से ज्यादा को नोटिस

    06/11/2026

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, एस्मा लगाने की तैयारी; 150 से ज्यादा को नोटिस
    छत्तीसगढ़

    CG: धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, एस्मा लगाने की तैयारी; 150 से ज्यादा को नोटिस

    DW HindiBy DW Hindi06/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से ठीक पहले पटवारियों की बेमियादी हड़ताल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होनी है, लेकिन पटवारियों के काम पर नहीं लौटने से राजस्व संबंधी तैयारियां प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार अब सख्त रुख अपनाती दिख रही है। राजस्व विभाग एस्मा लगाने की तैयारी में है। वहीं, 150 से ज्यादा हड़ताली पटवारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भागवत कश्यप को सरकार ने पहले ही निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर, सरकार की कार्रवाई के बावजूद पटवारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

    गौरतलब है कि धान खरीदी की तारीख नजदीक आने के साथ ही पटवारियों की हड़ताल सरकार के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनती जा रही है। एक तरफ सरकार धान खरीदी की तैयारियों को समय पर पूरा करना चाहती है, तो दूसरी तरफ पटवारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं। ऐसे में सरकार की सख्ती और पटवारियों की जिद के बीच टकराव बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के दूसरे रास्ते भी हैं। काम बंद रखने के बजाय बातचीत के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए।

    सरकार उनकी मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री की अपील के बाद भी पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है। ऐसे में 150 से अधिक पटवारियों को काम पर वापस लौटने को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही सरकार एस्मा लगाने की तैयारी में है, ताकि धान खरीदी के कार्य में कोई समस्या न आ सके। वहीं दूसरी तरफ तूता धरना स्थल से हटाए जाने के बाद पटवारियों ने मठपुरैना स्थित हनुमान मंदिर परिसर को आंदोलन का नया केंद्र बना लिया है। गुरुवार को यहां बड़ी संख्या में पटवारियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और अपने खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध जताया।

    निलंबन और नोटिस से नहीं टूटेगा आंदोलन : पटवारी संघ

    पटवारी संघ के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि आंदोलन खत्म कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों को निलंबित किया जा रहा है और पटवारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई से आंदोलन खत्म नहीं होगा। एस्मा लगाए जाने को लेकर संघ को अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

     

    CG BREAKING NEWS CG Patwari Strike Dhan Kharidi 2026 Patwari Protest छत्तीसगढ़ धान खरीदी छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ पटवारी हड़ताल धान खरीदी 2026 पटवारियों की हड़ताल पटवारी आंदोलन पटवारी एस्मा पटवारी निलंबन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026
    Don't Miss

    CG: धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, एस्मा लगाने की तैयारी; 150 से ज्यादा को नोटिस

    DW Hindi06/11/2026

    रायपुर 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से ठीक पहले पटवारियों की बेमियादी हड़ताल ने…

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.