Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: बालोद में सरपंच के घर वन विभाग की बड़ी दबिश, लाखों की सागौन लकड़ी जब्त…मचा हड़कंप, अवैध कटाई के नेटवर्क की जांच शुरू
    छत्तीसगढ़

    CG: बालोद में सरपंच के घर वन विभाग की बड़ी दबिश, लाखों की सागौन लकड़ी जब्त…मचा हड़कंप, अवैध कटाई के नेटवर्क की जांच शुरू

    DW HindiBy DW Hindi05/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालोद 5 अगस्त 2026। पेड़ों की अवैध कटाई और अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद जिले के अंगारी गांव में ग्राम सरपंच के मकान पर छापा मारा है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान घर से बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और लकड़ी के गोले बरामद किए गए। प्रारंभिक तौर पर जब्त लकड़ी की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के बाद वन विभाग अब यह पता लगाने में जुट गया है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    वन विभाग और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बालोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अंगारी गांव में यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान बरामद सागौन लकड़ी को दो माजदा वाहनों में भरकर विभागीय काष्ठागार पहुंचाया गया। मामले में सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग ने जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त लकड़ी की मात्रा काफी अधिक है। फिलहाल सभी चिरान और लकड़ी के गोलों की गणना की जा रही है। इसके बाद लकड़ी का वास्तविक मूल्य तय किया जाएगा। विभाग का मानना है कि बरामद सागौन की कीमत लाखों रुपये हो सकती है।

    डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जांच का सबसे अहम बिंदु यह है कि बरामद सागौन की लकड़ी का स्रोत क्या है और उसका चिरान किस आरा मिल में कराया गया। जांच टीम लकड़ी की खरीद, परिवहन और प्रसंस्करण से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। यदि अवैध कटाई या परिवहन के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान मकान में सागौन से बने फर्नीचर भी मिले हैं। वन विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इन फर्नीचर में इस्तेमाल लकड़ी भी उसी कथित अवैध खेप का हिस्सा है या नहीं।

    यदि ऐसा पाया जाता है तो इन्हें भी वन अधिनियम के तहत कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल विभाग ने जब्त लकड़ी का पंचनामा तैयार कर दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद लकड़ी के स्रोत से लेकर उसके परिवहन और चिरान तक जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों की भूमिका तय की जाएगी। बालोद में हुई इस कार्रवाई को प्रदेश में अवैध सागौन कारोबार के खिलाफ वन विभाग की अब तक की महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026

    CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून

    07/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    DW Hindi07/08/2026

    बलरामपुर 7 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में महिला शिक्षक से दुर्व्यवहार के मामले में प्रभारी…

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026

    CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून

    07/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.