Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: आदिवासी अंचल से अंतरिक्ष तक उड़ान! जशपुर के 50 बच्चे तैयार कर रहे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष में होगा प्रक्षेपण

    29/11/2026

    CG: कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, 42 हजार 960 रुपये की बकाया मजदूरी भी दिलाई

    29/11/2026

    CG POLITICS: लोकसभा सीटें बढ़ाने पर बघेल-साव आमने-सामने, भूपेश बोले- फायदा सिर्फ BJP को; अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा

    29/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: आदिवासी अंचल से अंतरिक्ष तक उड़ान! जशपुर के 50 बच्चे तैयार कर रहे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष में होगा प्रक्षेपण
    छत्तीसगढ़

    CG: आदिवासी अंचल से अंतरिक्ष तक उड़ान! जशपुर के 50 बच्चे तैयार कर रहे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष में होगा प्रक्षेपण

    DW HindiBy DW Hindi29/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचल जशपुर के विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में कदम रखने का नया अवसर सामने आया है। जिले के 50 चयनित विद्यार्थी अब अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड तैयार कर रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी पहल का नाम ‘JOHAR Edu-SAT’ रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास पर इस परियोजना का शुभारंभ किया। परियोजना के तहत विद्यार्थियों को सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, रेडियो संचार और अंतरिक्ष तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकसित किए जा रहे सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में इसरो के POEM/SMiLE प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तावित है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परियोजना की शुरुआत पर जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र के विद्यार्थियों का अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अवसर, आधुनिक संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की जरूरत है। JOHAR Edu-SAT जैसी पहल विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को पहचान देने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान, तकनीक और नवाचार के इस दौर में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों का अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ना उत्साहजनक है। यह पहल प्रदेश के दूसरे जिलों के विद्यार्थियों को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

    सैटेलाइट निर्माण से लेकर रेडियो संचार तक सीखेंगे विद्यार्थी

    JOHAR Edu-SAT परियोजना जिला प्रशासन जशपुर की पहल पर अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स (IDYM) फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। इसके तहत चयनित 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक Amateur Radio Satellite Payload के डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। जिला प्रशासन इससे पहले भी विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, रोबोटिक्स कार्यशाला, रॉकेट्री कार्यशाला, सैटेलाइट प्रशिक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर चुका है। JOHAR Edu-SAT को इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी माना जा रहा है।

    जशपुर में स्थापित किया गया UHF ग्राउंड स्टेशन

    परियोजना के तहत जशपुर में UHF ग्राउंड स्टेशन स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सैटेलाइट को ट्रैक करने, अंतरिक्ष से प्राप्त डेटा ग्रहण करने और उसे डिकोड करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस परियोजना का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों की ओर से भेजे गए संदेशों को अंतरिक्ष के माध्यम से प्रसारित करना भी है। इसके लिए तैयार किए जा रहे पेलोड को प्रस्तावित प्रक्षेपण के लिए विकसित किया जा रहा है। IDYM फाउंडेशन के प्रतिनिधि शिव सिंह भदौरिया के मुताबिक, परियोजना से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अब तक जो विद्यार्थी सैटेलाइट और अंतरिक्ष विज्ञान को केवल किताबों या कल्पनाओं के माध्यम से जानते थे, वे वास्तविक उपकरणों और तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़कर इसे समझ रहे हैं।

    विद्यार्थी अब सैटेलाइट के काम करने के तरीके, अंतरिक्ष में सिग्नल भेजने और वहां से संदेश व डेटा प्राप्त करने जैसी प्रक्रियाओं को सीख रहे हैं। JOHAR Edu-SAT की खासियत यह है कि जशपुर के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान का केवल सैद्धांतिक अध्ययन नहीं करेंगे, बल्कि सैटेलाइट पेलोड के निर्माण और उससे जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं में भी भागीदारी करेंगे। अप्रैल 2027 में प्रस्तावित प्रक्षेपण सफल होने पर यह परियोजना विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी अनुसंधान का व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे जशपुर सहित प्रदेश के अन्य जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में भी विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, 42 हजार 960 रुपये की बकाया मजदूरी भी दिलाई

    29/11/2026

    CG POLITICS: लोकसभा सीटें बढ़ाने पर बघेल-साव आमने-सामने, भूपेश बोले- फायदा सिर्फ BJP को; अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा

    29/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 13 दिसंबर को नहीं होगा एग्जाम; परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

    29/11/2026
    Don't Miss

    CG: आदिवासी अंचल से अंतरिक्ष तक उड़ान! जशपुर के 50 बच्चे तैयार कर रहे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष में होगा प्रक्षेपण

    DW Hindi29/11/2026

    रायपुर, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचल जशपुर के विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान…

    CG: कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, 42 हजार 960 रुपये की बकाया मजदूरी भी दिलाई

    29/11/2026

    CG POLITICS: लोकसभा सीटें बढ़ाने पर बघेल-साव आमने-सामने, भूपेश बोले- फायदा सिर्फ BJP को; अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा

    29/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 13 दिसंबर को नहीं होगा एग्जाम; परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

    29/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.