Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: अंबिकापुर में कालेज छात्रा ने की आत्महत्या, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप; ABVP का थाने के बाहर प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    CG: अंबिकापुर में कालेज छात्रा ने की आत्महत्या, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप; ABVP का थाने के बाहर प्रदर्शन

    DW HindiBy DW Hindi13/09/2026Updated:13/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर 13 सितंबर 2026। अंबिकापुर शहर के पटपरिया इलाके में 19 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा की आत्महत्या के बाद मामला गरमा गया है। छात्रा का शव उसके जीजा के घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर मिला। घटना के बाद परिजनों ने NSUI से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर छात्रा को मोबाइल चैट और वीडियो के जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेल और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं छात्रा की मौत की जानकारी के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन कर आरोपी एनएसयूआई नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

    जानकारी के मुताबिक मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छात्रा अंतरा शाह अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के लिए अपने जीजा नीलेश कुमार गुप्ता के घर रह रही थी। परिजनों के मुताबिक अंतरा स्वभाव से मिलनसार और हंसमुख थी। घटना वाले दिन भी घर में माहौल सामान्य बताया गया। देर रात जब अंतरा बिस्तर पर नहीं मिली तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद उसकी तलाश की गई। जीजा की पत्नी ने बाथरूम की खिड़की से अंदर देखा तो अंतरा का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    सहेलियों से मिली ब्लैकमेलिंग की जानकारी

    मृतका के जीजा नीलेश कुमार गुप्ता का कहना है कि अंतरा की सहेलियों से मिली जानकारी के अनुसार NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी कथित तौर पर उसके मोबाइल चैट या वीडियो का हवाला देकर उसे धमकाता था। परिजनों का आरोप है कि इसी कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव से परेशान होकर अंतरा ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अब इस आरोप की भी जांच कर रही है कि क्या छात्रा पर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा था और क्या उसका आत्महत्या से कोई संबंध है।

    ABVP ने गांधीनगर थाने के बाहर किया प्रदर्शन

    घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी छात्र नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार रात गांधीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सामने आ रही बातों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    जांच अधिकारी उप निरीक्षक दिलीप दुबे के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी आरोपों और परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया और क्या कथित ब्लैकमेलिंग का इससे कोई संबंध था? इसका जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।

    19 वर्षीय छात्रा ABVP ABVP प्रदर्शन Ambikapur News BA प्रथम वर्ष की छात्रा Breaking News CG News Crime News NSUI NSUI छात्र नेता NSUI नेता ज्ञान तिवारी Student Suicide Surguja News अंतरा शाह अंतरा शाह आत्महत्या अंबिकापुर छात्रा आत्महत्या अंबिकापुर पीजी कॉलेज छत्तीसगढ़ न्यूज छात्रा आत्महत्या मामला छात्रा की मौत छात्रा को धमकी का आरोप छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप छात्रा ने की आत्महत्या ज्ञान तिवारी पटपरिया अंबिकापुर पीजी कॉलेज अंबिकापुर ब्लैकमेलिंग का आरोप मोबाइल चैट से ब्लैकमेल वीडियो के जरिए ब्लैकमेल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Don't Miss

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    DW Hindi08/11/2026

    Diwali Lakshmi Puja। देशभर में आज दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया…

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.