Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    03/08/2026

    CG: स्कूल में अंधविश्वास फैलाना शिक्षिका को पड़ गया भारी, गुम हुई सोने की बाली खोजने छात्रों को दिखाया बीमारी का डर, DEO ने किया सस्पेंड

    03/08/2026

    CG: फ्रेंडशिप डे पर दर्दनाक हादसा- ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: भाजपा नेता ने महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने पूरे परिवार का कर दिया बहिष्कार, थाने पहुंचा मामला
    छत्तीसगढ़

    CG: भाजपा नेता ने महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने पूरे परिवार का कर दिया बहिष्कार, थाने पहुंचा मामला

    DW HindiBy DW Hindi03/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर 3 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण अंचलों में आज भी मौजूद रूढ़िवादी सामाजिक परंपराओं और सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला सरपंच को शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता द्वारा सम्मान स्वरूप माला पहनाए जाने के बाद पूरे परिवार का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। परिवार का दावा है कि पिछले एक साल से उन्हें सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगवां गांव का है। यहां मनबसिया बाई पंचायत चुनाव जीतने के बाद सरपंच बनी थीं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर भाजपा नेता मंशाराम साहू ने सम्मान स्वरूप उन्हें माला पहनाई थी। कार्यक्रम में गांव के लोग और समाज के सदस्य भी मौजूद थे। परिवार का आरोप है कि इस घटना के बाद खैरबार समाज ने इसे सामाजिक मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए महिला सरपंच समेत पूरे परिवार का बहिष्कार कर दिया। महिला सरपंच के पति देवेंद्र खैरबार का कहना है कि समाज में यह मान्यता है कि किसी महिला को माला केवल उसका पति ही पहनाता है।

    किसी अन्य पुरुष द्वारा सार्वजनिक रूप से माला पहनाना समाज में स्वीकार्य नहीं माना जाता। इसी आधार पर उनके परिवार को दंडित किया जा रहा है। देवेंद्र खैरबार का दावा है कि पिछले करीब एक वर्ष से उनके परिवार को किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। समाज के लोगों ने उनसे दूरी बना ली है। इतना ही नहीं, परिवार को दोबारा समाज में शामिल करने के लिए ‘बकरा-भात‘ का सामाजिक दंड देने की शर्त भी रखी गई है।

    माला पहनाने वाले भाजपा नेता पर महिला सरपंच नेे लगाये गंभीर आरोेप

    इस पूरे घटनाक्रम के बीच समाज से बहिष्कृत महिला सरपंच ने भाजपा नेता मंशाराम साहू पर पंचायत के कार्यों में बाधा डालने और जबरन वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सरपंच ने इस मामले की रघुनाथनगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस शिकायत की प्रतिलिपि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक और सरगुजा आईजी को भी भेजी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी शिकायत की जांच करने की दलील दे रहे है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत के बाद जिला प्रशासन की नजर भी इस मामले पर है।

    वाड्रफनगर एसडीएम नीर निधि नन्देहा ने बताया कि महिला सरपंच ने थाने में शिकायत की है। पुलिस-प्रशासन की टीम समाज के लोगों को समझाइश दी जायेगी। फिलहाल एक ओर परिवार सामाजिक बहिष्कार खत्म करने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस महिला सरपंच की शिकायत की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सामाजिक स्तर पर उपजे इस विवाद का समाधान कब तक किया जाता है, येे तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    03/08/2026

    CG: स्कूल में अंधविश्वास फैलाना शिक्षिका को पड़ गया भारी, गुम हुई सोने की बाली खोजने छात्रों को दिखाया बीमारी का डर, DEO ने किया सस्पेंड

    03/08/2026

    CG: फ्रेंडशिप डे पर दर्दनाक हादसा- ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    DW Hindi03/08/2026

    अंबिकापुर 3 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों में वर्ष 2010-11 के दौरान हुए कथित 2.70 करोड़…

    CG: स्कूल में अंधविश्वास फैलाना शिक्षिका को पड़ गया भारी, गुम हुई सोने की बाली खोजने छात्रों को दिखाया बीमारी का डर, DEO ने किया सस्पेंड

    03/08/2026

    CG: फ्रेंडशिप डे पर दर्दनाक हादसा- ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

    02/08/2026

    VIDEO: शराब दुकान विवाद में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को धमकाया, कहा-कांग्रेस विधायक का भाई होगा….कोई तोप नहीं, VIDEO वायरल होने के बाद गरमाई सियासत

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.