Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Healthy Tips: हवा में छिपा खतरा! PM2.5 चुपचाप बिगाड़ रहा फेफड़ों और दिल की सेहत, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक

    10/10/2026

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026

    CG ब्रेकिंग: राजधानी में भीषण सड़क हादसे में पुलिस जवान समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक अन्य की हालत गंभीर

    09/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा नगर निगम में अफसरशाही पर सवाल! EE रुचि साहू के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, भुगतान रोकने और दुर्व्यवहार के आरोप, CM पोर्टल से डिप्टी CM तक पहुंची शिकायत
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा नगर निगम में अफसरशाही पर सवाल! EE रुचि साहू के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, भुगतान रोकने और दुर्व्यवहार के आरोप, CM पोर्टल से डिप्टी CM तक पहुंची शिकायत

    DW HindiBy DW Hindi09/10/2026Updated:09/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Lavc57.107.100
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 9 अक्टूबर 2026। नगर पालिक निगम कोरबा में ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कोरबा जोन की कार्यपालन अभियंता रुचि साहू की कार्यशैली को लेकर नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने गंभीर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन ने अधिकारी पर ठेकेदारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और निर्माण कार्यों के भुगतान से जुड़ी फाइलें लंबित रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर करने के साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखनलाल देवांगन, मुख्य सचिव, कोरबा कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय से भी की गई है। ठेकेदारों की शिकायत ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जानकारी के मुताबिकनगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष असलम खान की अगुवाई में की गई शिकायत में कार्यपालन अभियंता रुचि साहू के व्यवहार और कामकाज के तरीके पर आपत्ति जताई गई है। एसोसिएशन का आरोप है कि कामकाज के सिलसिले में अधिकारी से मिलने पहुंचने वाले ठेकेदारों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल होता है। ठेकेदारों का कहना है कि वे निर्माण कार्यों से संबंधित समस्याओं और आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं, लेकिन उन्हें कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी की कार्यशैली की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत को केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखा गया है।

    इसे सीएम पोर्टल के अलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखनलाल देवांगन, मुख्य सचिव, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तक पहुंचाया गया है। ठेकेदारों की नाराजगी की एक बड़ी वजह निर्माण कार्यों के भुगतान में देरी है। एसोसिएशन का आरोप है कि पूरे किए जा चुके कार्यों के बिल और निर्माणाधीन कार्यों के रनिंग बिलों से संबंधित फाइलें कई-कई दिनों तक लंबित रखी जाती हैं। निर्माण कार्यों में ठेकेदारों को सीमेंट, रेत, गिट्टी और अन्य सामग्री के साथ मजदूरी तथा परिवहन पर लगातार खर्च करना पड़ता है। ऐसे में यदि काम पूरा होने के बाद भी भुगतान की प्रक्रिया समय पर आगे नहीं बढ़ती, तो ठेकेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। इसका असर दूसरे निर्माण कार्यों की गति पर भी पड़ने की आशंका रहती है।

    कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के इस गंभीर आरोप के बाद अब निगम की कार्य प्रणाली और अफसरशाही सवालों के घेरे में है। ऐसे मेें निगम प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि भुगतान की फाइलें लंबित रहने के वास्तविक कारण क्या हैं ? क्या संबंधित बिलों में दस्तावेजों या तकनीकी प्रक्रिया से जुड़ी कमियां हैं, या फिर फाइलों के निपटारे में अनावश्यक देरी हो रही है ? लंबित भुगतान की संख्या, अवधि और कारणों की समीक्षा से ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। सबसे अहम सवाल यह है कि जब नगर निगम के निर्माण कार्यों पर सार्वजनिक धन खर्च होता है, तो उनकी गुणवत्ता, समय-सीमा और भुगतान प्रक्रिया की जवाबदेही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है ?

    आयुक्त आशुतोष पाण्डेय बोले—शिकायत की जांच जारी

    मामले में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा है कि इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत प्राप्त हुई है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के इस बयान के बाद अब जांच की निष्पक्षता और उसके नतीजों पर नजर रहेगी। यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जांच में केवल आरोपों की पड़ताल ही नहीं, बल्कि भुगतान से जुड़ी फाइलों की स्थिति, उनके लंबित रहने की अवधि और संबंधित प्रक्रिया की भी समीक्षा की जाए। शिकायत की जांच का नतीजा ही तय करेगा कि ठेकेदारों के आरोपों में कितनी सच्चाई है। लेकिन इतना स्पष्ट है कि विवाद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

    आंदोलन की चेतावनी से निर्माण कार्यों पर संकट की आशंका

    नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायत पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन और नगर पालिक निगम कोरबा कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन संयुक्त रूप से आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन ने मांगें पूरी नहीं होने पर शहर के निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करने की चेतावनी भी दी है। यदि ठेकेदार वास्तव में निर्माण कार्य रोकने का निर्णय लेते हैं, तो इसका असर नगर निगम के विकास और निर्माण कार्यों पर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में नुकसान अंततः शहर के नागरिकों को भी उठाना पड़ सकता है। अब सभी की नजरें निगम प्रशासन और उच्च अधिकारियों पर हैं। क्या शिकायत के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी, भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान निकलेगा और कार्यस्थल पर जवाबदेही सुनिश्चित होगी ? या फिर ठेकेदारों की आंदोलन की चेतावनी के बाद ही प्रशासन सक्रिय होगा ? इन सवालों के जवाब जांच और आगे की कार्रवाई से ही सामने आएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026

    CG ब्रेकिंग: राजधानी में भीषण सड़क हादसे में पुलिस जवान समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक अन्य की हालत गंभीर

    09/10/2026

    VIDEO : बिजली बिल वसूली के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप ! न रसीद, न कनेक्शन बहाल… गरियाबंद में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

    09/10/2026
    Don't Miss

    Healthy Tips: हवा में छिपा खतरा! PM2.5 चुपचाप बिगाड़ रहा फेफड़ों और दिल की सेहत, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक

    DW Hindi10/10/2026

    Health News: अक्टूबर-नवंबर आते ही देश के अधिकांश शहरों में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ने…

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026

    CG ब्रेकिंग: राजधानी में भीषण सड़क हादसे में पुलिस जवान समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक अन्य की हालत गंभीर

    09/10/2026

    CG: कोरबा नगर निगम में अफसरशाही पर सवाल! EE रुचि साहू के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, भुगतान रोकने और दुर्व्यवहार के आरोप, CM पोर्टल से डिप्टी CM तक पहुंची शिकायत

    09/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.