Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत
    हेडलाइन

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भिलाई 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आग की चपेट में आ गए। केमिकल की मौजूदगी के चलते आग तेजी से फैल गई। हालात इतने गंभीर हैं कि आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री के अंदर से रुक-रुककर तेज धमाकों की आवाजें आ रही हैं। दमकल की कई टीमें मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।

    आग के बाद फैक्ट्री से निकल रहा काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। पूरे इलाके में धुएं के कारण दहशत का माहौल है। केमिकल से भरे ड्रम गर्मी के कारण फट रहे हैं, जिससे लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। केमिकल फैक्ट्री में लगी आग को नियंत्रित करने में दमकल टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आग बुझाने के लिए पानी के बजाय फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर मौजूद फोम के जल जाने के बाद CISF की टीम ने अतिरिक्त फोम की व्यवस्था कराई। वहीं बचे हुए केमिकल ड्रमों को धमाकों के खतरे को कम करने के लिए JCB की मदद से फैक्ट्री परिसर से बाहर निकाला जा रहा है।

    धमाकों के बीच अंदर जाना मुश्किल, मजदूरों के घायल होने की आशंका

    आग की विकराल लपटों और लगातार हो रहे धमाकों के कारण रेस्क्यू टीमों के लिए फैक्ट्री के अंदर जाना मुश्किल बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई गई है, हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छावनी क्षेत्र के CSP प्रशांत कुमार पैकरा के मुताबिक प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू और आग बुझाने के अभियान में जुटी हैं।

    पड़ोसी सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मालिक के.एस. के मुताबिक, आग सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लगी। घटना के बाद आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों ने भी मदद के लिए अपने संसाधन उपलब्ध कराए और आग बुझाने के लिए पानी मुहैया कराया। फिलहाल CISF, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हैं। सबसे बड़ी चुनौती फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और लगातार हो रहे धमाकों के बीच आग को नियंत्रित करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026

    CG: किसानों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, डिप्टी CM के गृह जिले में ट्रैक्टर रैली से सड़कें जाम; अस्पताल जा रहे लोग परेशान

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    DW Hindi08/10/2026

    भिलाई 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह श्री श्याम केमिकल…

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026

    CG: किसानों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, डिप्टी CM के गृह जिले में ट्रैक्टर रैली से सड़कें जाम; अस्पताल जा रहे लोग परेशान

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.