Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026Updated:08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 8 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्पष्टीकरण के बाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की ओर से तेलीबांधा चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने की बात सामने आने के बाद इसके नाम बदले जाने को लेकर चर्चा और विरोध शुरू हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे साहू समाज की पहचान और भावनाओं से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए थे। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि तेलीबांधा चौक का नाम बदला नहीं जा रहा है, किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न रहें। सीएम साय के इस स्पष्टीकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “चलिए… जल्दी सदबुद्धि आ गई। साहू समाज की नाराज़गी का ही असर है। समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताक़त है।”

    तेलीबांधा चौक का कोई नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न रहें।

    वहाँ केवल सेवा ज्योति संकल्प के रूप में विकास कार्य किया जाएगा। चौक का न तो नाम बदला जा रहा है और न ही उसमें कोई छेड़छाड़ की जा रही है। https://t.co/ePO317537B

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 8, 2026

    गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाने की बात कही थी। इनमें रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम भी शामिल बताया गया। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या शहर के इस प्रमुख चौक का नाम बदला जा रहा है। इसके बाद साहू समाज की ओर से विरोध के स्वर सामने आए। समाज से जुड़े प्रतिनिधियों ने तेलीबांधा नाम को सामाजिक पहचान और इतिहास से जुड़ा बताते हुए नाम परिवर्तन का विरोध किया। मामला राजनीतिक रूप लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री साय का वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया था। बघेल ने कहा था कि तेलीबांधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं है, बल्कि साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव से जुड़ा है।

    चलिए… जल्दी सदबुद्धि आ गई.

    साहू समाज की नाराज़गी का ही असर है. समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताक़त है.

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 8, 2026

    अब CM साय ने साफ किया- नाम नहीं बदला जाएगा

    विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि….“तेलीबांधा चौक का कोई नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न रहें। वहाँ केवल सेवा ज्योति संकल्प के रूप में विकास कार्य किया जाएगा। चौक का न तो नाम बदला जा रहा है और न ही उसमें कोई छेड़छाड़ की जा रही है।” मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश के 38 स्थानों को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के तहत विकसित किया जा रहा है। तेलीबांधा चौक भी इसी योजना में शामिल है, लेकिन इसका मौजूदा नाम बरकरार रहेगा। इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण के बाद भूपेश बघेल ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- “चलिए…. जल्दी सद्बुद्धि आ गई। साहू समाज की नाराज़गी का ही असर है, समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताक़त है।”

    बघेल की इस प्रतिक्रिया को मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण पर राजनीतिक तंज के तौर पर देखा जा रहा है। यानी जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए थे, अब उसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री का पक्ष और स्थिति स्पष्ट होने के बाद सियासत का दूसरा दौर शुरू हो गया है। पूरे विवाद में दो बातें सामने आईं। पहली, ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में तेलीबांधा को विकसित करने की घोषणा के बाद इसे नाम परिवर्तन से जोड़कर देखा गया। दूसरी मुख्यमंत्री ने अब साफ कहा है कि तेलीबांधा नाम यथावत रहेगा। वहीं, नगर निगम से जुड़ी एक रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ का नामकरण रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्रैफिक आइलैंड के लिए है, जबकि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर मौजूद चौकों के नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

    अब सवाल- नाम बदलेगा या सिर्फ विकास होगा ?

    मुख्यमंत्री के बयान के बाद नाम परिवर्तन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जाएगा। हालांकि, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत वहां किस तरह के विकास और सौंदर्यीकरण के काम होंगे, यह आगे स्पष्ट होगा। यानी जिस मुद्दे ने राजधानी की राजनीति में कुछ ही समय में हलचल पैदा कर दी थी, उस पर मुख्यमंत्री की सफाई के बाद फिलहाल तस्वीर साफ है। तेलीबांधा नाम बरकरार रहेगा, जबकि चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। अब राजनीतिक तौर पर देखना होगा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा की बयानबाजी आगे कितनी बढ़ती है और ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के विकास को लेकर सरकार की अगली कार्रवाई क्या होती है।

    Bhupesh Baghel CG BREAKING NEWS CG News CG POLITICAL NEWS CG Politics CHHATTISGARH POLITICS CM Vishnu Deo Sai Latest Chhattisgarh News Political Controversy Political News Seva Jyoti Sankalp Chowk Vishnu Deo Sai चौक का नाम बदलने का विवाद छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राजनीति तेली समाज तेलीबांधा चौक नाम बदलने पर सियासत पूर्व CM भूपेश बघेल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनीतिक विवाद रायपुर रायपुर न्यूज रायपुर राजनीति विष्णु देव साय साहू समाज सेवा ज्योति संकल्प चौक सेवा संकल्प अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    CG: किसानों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, डिप्टी CM के गृह जिले में ट्रैक्टर रैली से सड़कें जाम; अस्पताल जा रहे लोग परेशान

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    DW Hindi08/10/2026

    भिलाई 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह श्री श्याम केमिकल…

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026

    CG: किसानों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, डिप्टी CM के गृह जिले में ट्रैक्टर रैली से सड़कें जाम; अस्पताल जा रहे लोग परेशान

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.