Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»आस्था»Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय
    आस्था

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    DW HindiBy DW Hindi07/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष का आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इसे पितृ विसर्जन अमावस्या, बड़मावस और दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वज धरती लोक पर आते हैं और सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपने लोक लौटते हैं। यही वजह है कि इस दिन पितरों की विदाई के साथ उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

    सर्वपितृ अमावस्या उन लोगों के लिए भी विशेष मानी जाती है, जिन्हें अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती। ऐसी स्थिति में इस दिन श्राद्ध किया जा सकता है। इसके अलावा पितृपक्ष में किसी कारण से छूट गए श्राद्ध कर्म को भी इस दिन पूरा करने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धापूर्वक किए गए श्राद्ध और तर्पण से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार को प्राप्त होता है।

    2026 में सर्वपितृ अमावस्या कब है ?

    पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 9 अक्टूबर 2026 की रात 9:35 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर 2026 की रात 9:19 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर सर्वपितृ अमावस्या का पर्व 10 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

    कैसे करें श्राद्ध और तर्पण ?

    सर्वपितृ अमावस्या के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर में सात्विक भोजन तैयार करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान दक्षिण दिशा की ओर मुख करके किया जाता है। पिंड बनाने के लिए चावल, तिल और जौ के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद पितरों का स्मरण करते हुए तर्पण करें। धार्मिक परंपरा में कौवे, गाय, कुत्ते और चींटियों के लिए भोजन निकालने की भी मान्यता है। अंत में ब्राह्मण को भोजन कराकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा दी जाती है।

    शाम को करें दीपदान

    सर्वपितृ अमावस्या की शाम भी विशेष मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यास्त के बाद घर की छत या दक्षिण दिशा में पितरों के निमित्त दीपक जलाया जाता है। घर के पूजा स्थल पर घी का दीपक भी जलाया जा सकता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ में जल अर्पित कर दीपक जलाने की परंपरा है। मछलियों को आटे की गोलियां और चींटियों को आटा या शक्कर खिलाने की भी धार्मिक मान्यता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, पितरों की मानसी कन्या अक्षोदा ने घोर तपस्या की थी।

    उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर पितृ उनके सामने प्रकट हुए। इसी दौरान अक्षोदा पितृ अमावसु के रूप से प्रभावित हो गईं और उन्होंने उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। अमावसु ने धर्म और मर्यादा का पालन करते हुए उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इससे अन्य पितृ नाराज हुए और अक्षोदा को पृथ्वी पर जन्म लेने का श्राप दिया। वहीं, अमावसु के संयम और धर्मपालन से पितृ प्रसन्न हुए। मान्यता है कि इसी प्रसंग के कारण अमावसु के नाम से अमावस्या का नामकरण हुआ और इस दिन किए गए श्राद्ध को विशेष फलदायी माना गया।

    10 अक्टूबर 2026 Amavasya 2026 Hindi News Hindu Festival 2026 Latest Religious News Pitru Amavasya Pitru Amavasya Muhurat Pitru Paksha 2026 Sarva Pitru Amavasya 2026 Sarva Pitru Amavasya Date अक्षोदा और अमावसु अमावस्या 2026 अमावस्या तिथि तर्पण विधि दीपदान धार्मिक मान्यता धार्मिक समाचार पिंडदान पितरों का श्राद्ध पितरों की पूजा पितृ तर्पण पितृ दोष पितृ पक्ष 2026 पितृ विसर्जन पितृ विसर्जन अमावस्या पितृपक्ष पूजा विधि पौराणिक कथा श्राद्ध 2026 श्राद्ध तिथि श्राद्ध मुहूर्त श्राद्ध विधि सनातन धर्म सर्वपितृ अमावस्या 2026 सर्वपितृ अमावस्या कब है हिंदू धर्म
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    Indira Ekadashi 2026: पितरों को समर्पित इंदिरा एकादशी आज, घी-हींग का चौमुखी दीपक बदल सकता है आपकी किस्मत, आज शाम करें ये खास उपाय

    06/10/2026

    CG: बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, चेहरा और आंख के पास का हिस्सा झुलसा; रायपुर रेफर, पढ़ाई कर लौटते समय युवक ने किया हमला

    05/10/2026
    Don't Miss

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    DW Hindi07/10/2026

    Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर…

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.