Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: महासमुंद में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.48 करोड़ रुपये नकद जब्त; मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    CG: महासमुंद में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.48 करोड़ रुपये नकद जब्त; मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

    DW HindiBy DW Hindi27/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद 27 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी और मजदूरों के संगठित पलायन से जुड़े कथित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और मजदूरों के पलायन से जुड़े रजिस्टर व दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कथित मास्टरमाइंड मुकेश चंद्राकर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लता सवर, नंदू मोहंती, पीयूष अग्रवाल और मनीष गुप्ता शामिल हैं।

    पुलिस के मुताबिक गिरोह के तार छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा और दूसरे राज्यों से भी जुड़े होने के सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की शुरुआत 21 सितंबर को सरकारी अस्पताल से मिले एक मेमो से हुई। मेमो में एक नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण और उसके गर्भवती होने की जानकारी दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो क्षेत्र में मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी और मजदूरों के संगठित पलायन से जुड़े नेटवर्क के बारे में सुराग सामने आने लगे। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों और उनके ठिकानों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी।

    10 ठिकानों पर एक साथ दबिश

    जांच के दौरान पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े 10 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नकदी मिली। बरामद रकम की गिनती के लिए मौके पर नोट गिनने की मशीन का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने कुल ₹1,48,54,750 नकद जब्त किए। इसके साथ ही मजदूरों के पलायन से संबंधित रजिस्टर और डायरियां, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेज भी बरामद किए गए।

    गरीब मजदूरों को एडवांस का लालच देकर बनाते थे निशाना

    पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के मजदूरों को निशाना बनाता था। आरोपियों द्वारा मजदूरों को एडवांस रकम देने का लालच दिया जाता था। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में ईंट भट्ठों और अन्य कामों के लिए भेजे जाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि दूसरे राज्यों में पहुंचने के बाद मजदूरों से कठिन परिस्थितियों में काम कराया जाता था। आरोप है कि डर, दबाव और धमकी के जरिए उनकी आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाता था।

    ओडिशा समेत कई राज्यों तक जुड़े तार

    पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों से गिरोह का नेटवर्क केवल महासमुंद या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं होने के संकेत मिले हैं। इसके तार पड़ोसी राज्य ओडिशा समेत देश के अन्य राज्यों से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब जब्त किए गए दस्तावेजों, मोबाइल फोन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

    महासमुंद पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजा, किन स्थानों पर उन्हें काम के लिए भेजा गया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही जब्त की गई बड़ी नकदी के स्रोत और उसके लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

    Bonded Labour अंतरराज्यीय गिरोह छत्तीसगढ़ न्यूज बंधुआ मजदूरी मजदूर पलायन मजदूरों का पलायन महासमुंद न्यूज महासमुंद पुलिस मानव तस्करी मानव तस्करी गिरोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026
    Don't Miss

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    DW Hindi06/11/2026

    बलौदाबाजार 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस की खुशियां दर्दनाक हादसे के बाद…

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.