नई दिल्ली 4 सितंबर 2026। Kia ने भारतीय SUV बाजार में अपनी नई और प्रीमियम SUV Sorento लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे ₹27.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है। Kia Sorento को कंपनी के पोर्टफोलियो में Seltos से ऊपर पोजीशन किया गया है और यह भारतीय बाजार में प्रीमियम 3-रो SUV सेगमेंट में मुकाबला करेगी। नई Sorento का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसे मॉडल्स से होगा। कीमत के स्तर पर Kia ने इसे काफी आक्रामक तरीके से पेश किया है।
Kia Sorento को बोल्ड और बॉक्सी SUV डिजाइन दिया गया है। इसकी लंबाई 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm और व्हीलबेस 2,815mm है। इसका डिजाइन काफी अपराइट रखा गया है। फ्रंट में वर्टिकली ओरिएंटेड हेडलैंप्स और DRLs के साथ Kia की सिग्नेचर Tiger Nose Grille दी गई है। बॉक्सी प्रोफाइल के साथ SUV को प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। पीछे भी वर्टिकली ओरिएंटेड टेल-लैंप्स मिलते हैं।
केबिन में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त पैकेज
Sorento का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी फोकस्ड है। इसमें वैरिएंट के अनुसार 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। हायर वेरिएंट में Kia Connect 2.0, OTA अपडेट्स, Digital Key, Head-Up Display और Kia AI Assistant जैसे फीचर्स मिलते हैं। Kia के मुताबिक AI Assistant को खास तौर पर इस SUV के लिए पेश किया गया है।SUV में ADAS, 360-डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। भारत में Sorento को 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।
हाइब्रिड और डीजल दोनों विकल्प
Kia Sorento को भारत में दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसमें 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। हाइब्रिड वर्जन में AWD का विकल्प भी दिया गया है। Sorento की शुरुआती कीमत ₹27.99 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹40.39 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Fortuner समेत इन SUVs को देगी चुनौती
Kia ने Sorento को ऐसे समय में उतारा है जब भारतीय बाजार में प्रीमियम 3-रो SUV सेगमेंट में मुकाबला तेजी से बढ़ रहा है। Sorento का मुकाबला Toyota Fortuner के साथ Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी SUVs से होगा। सबसे खास बात इसकी ₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत है, जिससे Kia ने इस सेगमेंट में कीमत के मोर्चे पर प्रतिद्वंद्वियों के सामने चुनौती पेश की है।


