Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    काम की खबर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी अब पड़ जायेगी भारी ! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी की तो काटना होगा अब कोर्ट का चक्कर

    19/09/2026

    काम की खबर: गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन सफर में खास सुविधा, लोअर बर्थ से लेकर यात्रा के दौरान मदद तक जानें रेलवे के नियम

    19/09/2026

    Radha Ashtami 2026: आज राधा अष्टमी, पूजा से पहले कर लें ये तैयारियां; जानें सामग्री और भोग

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: GST प्रमोशन परीक्षा पर ननकीराम कंवर के गंभीर आरोप….PM मोदी को लिखा पत्र, केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग
    छत्तीसगढ़

    CG: GST प्रमोशन परीक्षा पर ननकीराम कंवर के गंभीर आरोप….PM मोदी को लिखा पत्र, केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग

    DW HindiBy DW Hindi13/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और सीनियर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने अब GST विभाग में हुई पदोन्नति परीक्षाओं की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों की पदोन्नति परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।

    ननकीराम कंवर के मुताबिक दोनों वर्षों में करीब 350 विभागीय कर्मचारियों ने पदोन्नति परीक्षा में हिस्सा लिया था। उनका आरोप है कि परीक्षा विभागीय स्तर पर आयोजित की गई और पूरी प्रक्रिया में वह पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिसकी अपेक्षा इतनी महत्वपूर्ण पदोन्नति परीक्षा में की जाती है। ननकीराम कंवर ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठाया है कि विभाग ने व्यापमं जैसी बाहरी एजेंसी से सहयोग क्यों नहीं लिया। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही थी।

    ऐसे में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसी स्वतंत्र एजेंसी की मदद ली जा सकती थी। कंवर का आरोप है कि विभागीय स्तर पर परीक्षा कराने से पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। पूर्व मंत्री ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि परीक्षा में तत्कालीन विभागीय आयुक्त समीर बिश्नोई के पीए और कुछ अन्य अधिकारियों से कथित रूप से जुड़े लोगों का चयन हुआ। ननकीराम कंवर ने मांग की है कि जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जाए कि चयन प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ था या नहीं और यदि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है।

    ननकीराम कंवर ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि उत्तर पुस्तिकाओं पर न तो कोई मोहर थी और न ही संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर। कंवर का कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस तरह की व्यवस्था में बाद में उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    ED जैसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग

    कंवर ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की जांच विभागीय स्तर पर कराने के बजाय किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी, जैसे ED, से कराई जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी है कि यदि जांच में परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और जरूरत पड़ने पर परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए। फिलहाल ननकीराम कंवर की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर GST विभाग या संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में जांच की मांग और उस पर सरकार की प्रतिक्रिया अहम होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड: 26 पेड़ों की अनुमति, काट दिए 49… लकड़ी की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

    19/09/2026

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से बारिश के आसार; कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

    19/09/2026

    CG: बिलासपुर में कक्षा छठवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, स्कूल जाने से डरा मासूम; DEO ने बैठाई जांच

    19/09/2026
    Don't Miss

    काम की खबर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी अब पड़ जायेगी भारी ! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी की तो काटना होगा अब कोर्ट का चक्कर

    DW Hindi19/09/2026

    Birth-Death Certificate New Rules: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजमर्रा की जिंदगी के बेहद जरूरी…

    काम की खबर: गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन सफर में खास सुविधा, लोअर बर्थ से लेकर यात्रा के दौरान मदद तक जानें रेलवे के नियम

    19/09/2026

    Radha Ashtami 2026: आज राधा अष्टमी, पूजा से पहले कर लें ये तैयारियां; जानें सामग्री और भोग

    19/09/2026

    CG: आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड: 26 पेड़ों की अनुमति, काट दिए 49… लकड़ी की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.