Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: छत्तीसगढ़ के इस ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट पहुंचा मामला, हवाला के जरिए वसूली का दावा, नोटिस के बाद बढ़ी हलचल

    07/08/2026

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: Instagram से शुरू हुई मोहब्बत का खौफनाक अंत, बेवफाई के शक में प्रेमी ने हत्या कर तालाब में फेंकी लाश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
    क्राइम

    CG: Instagram से शुरू हुई मोहब्बत का खौफनाक अंत, बेवफाई के शक में प्रेमी ने हत्या कर तालाब में फेंकी लाश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

    DW HindiBy DW Hindi05/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 5 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत खौफनाक हत्या में हुआ। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या के पीछे बेवफाई का शक और दोनों के बीच लगातार बढ़ता विवाद बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खमतराई थाना क्षेत्र का है। यहां WRS कालोनी के पास स्थित तालाब में एक युवती की लाश पुलिस ने बरामद की थी। प्राथमिक जांच में शव पर मिले चोट के निशान के बाद पुलिस इस पूरे मामले का हत्या से जोड़कर तफ्तीश कर रही थी। पुलिस की जांच में मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में की गयी थी। जांच में सामने आया कि करीब तीन साल पहले नंदनी की पहचान करण तांडी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।

    सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, लेकिन समय के साथ रिश्ते में अविश्वास और विवाद बढ़ने लगा।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी करण को अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों की मुलाकात हुई, जहां कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में नंदनी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और मामले को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

    उसने युवती के शव को WRS कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। तालाब से शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के बाद मोबाइल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी करण तांडी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की बात भी कही जा रही है।

    राजधानी रायपुर में घटित यह वारदात एक बार फिर इस सवाल को सामने लाती है कि रिश्तों में बढ़ता अविश्वास और गुस्सा किस तरह हिंसक अपराध का रूप ले रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: दोगुना मुनाफे का झांसा देकर भाई ने बहन-जीजा से की 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्म से किया बाहर

    07/08/2026

    CG: सक्ती में एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप, बाथरूम में फंदे पर मिला शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    06/08/2026

    CG: दुर्ग में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट, कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

    06/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: छत्तीसगढ़ के इस ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट पहुंचा मामला, हवाला के जरिए वसूली का दावा, नोटिस के बाद बढ़ी हलचल

    DW Hindi07/08/2026

    अंबिकापुर 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार…

    CG: प्रभारी प्रधान पाठक सस्पेंड- महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

    07/08/2026

    बड़ी खबर: 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 3 शिक्षक और 3 छात्रों की मौत, स्कूल पहुंचने से पहले घर में दादा-दादी को मारी गोली

    07/08/2026

    VIDEO : सड़क है….लेकिन पुल नहीं, गरियाबंद में उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा सरकारी सिस्टम ?

    07/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.