Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Health Tips: जंक फूड बन रहा बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन, ICMR-NIN की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
    सेहत

    Health Tips: जंक फूड बन रहा बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन, ICMR-NIN की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    DW HindiBy DW Hindi27/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Health Tips: अगर आपका बच्चा रोजाना पिज्जा, बर्गर, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक या पैकेटबंद स्नैक्स खाना पसंद करता है, तो यह आदत भविष्य में उसकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) की नई रिपोर्ट में बच्चों में तेजी से बढ़ रहे मोटापे, प्री-डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जंक फूड और मीठे पेय पदार्थ बच्चों की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार देश में 5 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 4.1 करोड़ बच्चे अधिक वजन या मोटापे से जूझ रहे हैं। इनमें लगभग 10 प्रतिशत बच्चे प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं, जबकि 1 प्रतिशत किशोरों को डायबिटीज और 5 प्रतिशत को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति भविष्य में गैर-संचारी बीमारियों (Non-Communicable Diseases) का बड़ा कारण बन सकती है।

    क्या है HFSS फूड ?

    वैज्ञानिक भाषा में जंक फूड को HFSS (High Fat, Sugar and Salt) यानी अधिक वसा, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थ कहा जाता है। पिज्जा, बर्गर, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, कोल्ड ड्रिंक, पैकेटबंद स्नैक्स और इंस्टेंट फूड में कैलोरी अधिक होती है, जबकि पोषण बेहद कम होता है। नियमित सेवन से मोटापा बढ़ने के साथ डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

    तेजी से बढ़ रहा जंक फूड का बाजार

    ICMR-NIN की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का बाजार पिछले डेढ़ दशक में तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2006 में यह बाजार 0.9 अरब डॉलर का था, जो 2019 तक बढ़कर 37.9 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं 2009 से 2023 के बीच अनहेल्दी खाद्य पदार्थों की बिक्री में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    विज्ञापन बढ़ा रहे बच्चों की जिद

    विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे जंक फूड की ओर खुद नहीं, बल्कि लगातार दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से आकर्षित होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले 90 प्रतिशत विज्ञापन जंक फूड से जुड़े होते हैं। वहीं क्रिकेट मैचों के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक विज्ञापन मीठे पेय और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों के होते हैं। करीब 92.6 प्रतिशत अभिभावकों का मानना है कि स्कूलों के आसपास जंक फूड आसानी से उपलब्ध है।

    सरकार को क्या सुझाव दिए गए हैं?

    रिपोर्ट में बच्चों की सेहत सुधारने के लिए सरकार को कई सुझाव दिए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—

    अधिक फैट, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों पर हेल्थ टैक्स लगाने पर विचार।
    पैकेट के सामने बड़े अक्षरों में चीनी, नमक और फैट की मात्रा स्पष्ट रूप से लिखना।
    स्कूलों और कॉलेजों के आसपास जंक फूड की बिक्री और विज्ञापनों पर सख्त नियंत्रण।
    बच्चों को लक्षित कर किए जाने वाले अनहेल्दी फूड के विज्ञापनों पर सख्ती।
    कौन सा जंक फूड बढ़ाता है कौन-सी बीमारी?
    चिप्स और फ्रेंच फ्राइज: मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर
    पिज्जा और बर्गर: मोटापा, हृदय रोग
    कोल्ड ड्रिंक: डायबिटीज, फैटी लिवर
    केक और पेस्ट्री: मोटापा, हाई ब्लड शुगर
    टॉफी और चॉकलेट: दांतों की सड़न, मोटापा
    इंस्टेंट नूडल्स: हाई ब्लड प्रेशर, किडनी पर असर
    क्या करें अभिभावक?

    विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को बचपन से ही संतुलित आहार, मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें और घर का बना भोजन खाने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही रोजाना शारीरिक गतिविधि, खेलकूद और स्क्रीन टाइम कम करना भी उतना ही जरूरी है। ICMR-NIN की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि अगर बच्चों की खान-पान की आदतों में समय रहते बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियां और तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में स्वस्थ भोजन और सक्रिय जीवनशैली ही बच्चों के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव साबित हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: बच्चों के दांतों की कैविटी का इलाज अब बिना ड्रिल और इंजेक्शन, नई रिसर्च ने दिखाई उम्मीद

    01/08/2026

    Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर- वॉकिंग या स्क्वॉट्स? जानिए किससे ज्यादा बर्न होती हैं कैलोरी

    01/08/2026

    Health Tips: सावन में 30 दिन तक रोज घी में भुने मखाने खाएं, वजन से लेकर दिल तक… शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

    31/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.