Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Mobile phone addiction: खाना खिलाने के लिए मोबाइल देना पड़ सकता है भारी, बच्चों की स्क्रीन की लत ऐसे छुड़ाएं
    सेहत

    Mobile phone addiction: खाना खिलाने के लिए मोबाइल देना पड़ सकता है भारी, बच्चों की स्क्रीन की लत ऐसे छुड़ाएं

    DW HindiBy DW Hindi24/07/2026Updated:24/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Mobile phone addiction: आज के डिजिटल दौर में छोटे बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल या टीवी का सहारा लेना आम बात हो गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत धीरे-धीरे स्क्रीन एडिक्शन का रूप ले सकती है, जिसका असर बच्चे की आंखों, मानसिक विकास, एकाग्रता और व्यवहार पर पड़ता है। अक्सर माता-पिता बच्चे को शांत रखने या आसानी से खाना खिलाने के लिए फोन में कार्टून या वीडियो चला देते हैं।

    शुरुआत में यह आसान उपाय लगता है, लेकिन समय के साथ बच्चा बिना स्क्रीन के खाना खाने से इनकार करने लगता है। इससे न सिर्फ उसकी खाने की आदतें बिगड़ती हैं, बल्कि परिवार के साथ संवाद भी कम होने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों की मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए अचानक फोन छीनने के बजाय धीरे-धीरे स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। शुरुआत में खाने के दौरान कुछ मिनट मोबाइल दें और फिर हर दिन उसका समय कम करते जाएं, ताकि बच्चा बिना तनाव के नई आदत अपना सके।

    परिवार के साथ एक ही समय पर बिना मोबाइल के भोजन करना भी इस समस्या का प्रभावी समाधान माना जाता है। बच्चे अपने माता-पिता की आदतों की नकल करते हैं। यदि घर में खाने की मेज पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं होगा, तो बच्चे भी धीरे-धीरे बिना स्क्रीन के खाना खाने की आदत विकसित कर लेंगे। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाने के समय बच्चों से बातचीत करें। बच्चे को खाना खिलाते समय बच्चे का मन लगाने के लिए उससे बातें करें या कोई मजेदार कहानी सुनाएं।

    बच्चे से उसके दिनभर के बारे में पूछें ताकि उसका ध्यान फोन से हटकर आप से जुड़ने पर लगे। उन्हें भोजन के स्वाद, रंग और आकार के बारे में बताएं या हल्की-फुल्की बातें करें। इससे उनका ध्यान मोबाइल से हटेगा और भोजन का समय परिवार के साथ जुड़ाव का अवसर बन जाएगा। बच्चों की स्क्रीन की लत को समय रहते नियंत्रित करना जरूरी है। छोटी-छोटी सकारात्मक आदतें अपनाकर माता-पिता बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर मानसिक विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: बच्चों के दांतों की कैविटी का इलाज अब बिना ड्रिल और इंजेक्शन, नई रिसर्च ने दिखाई उम्मीद

    01/08/2026

    Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर- वॉकिंग या स्क्वॉट्स? जानिए किससे ज्यादा बर्न होती हैं कैलोरी

    01/08/2026

    Health Tips: सावन में 30 दिन तक रोज घी में भुने मखाने खाएं, वजन से लेकर दिल तक… शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

    31/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.