Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: महादेव ऐप केस में विकास गर्ग की गिरफ्तारी से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, BJP कनेक्शन का दावा कर भूपेश बघेल ने लगाए गंभीर आरोप
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: महादेव ऐप केस में विकास गर्ग की गिरफ्तारी से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, BJP कनेक्शन का दावा कर भूपेश बघेल ने लगाए गंभीर आरोप

    DW HindiBy DW Hindi15/07/2026Updated:15/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 15 जुलाई 2026।  महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां एजेंसी ने उससे पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग की। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

    आपको बता दे ED ने 14 जुलाई को विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उसे 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर एजेंसी को सौंप दिया। रायपुर लाए जाने के बाद ED ने अदालत से उसकी कस्टोडियल रिमांड मांगी है। एजेंसी का कहना है कि विकास गर्ग से महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, 1200 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले ED विकास गर्ग से जुड़ी करीब 940 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी जब्त कर चुकी है।

    पूर्व CM बघेल के आरोपों से गरमाई सियासत

    विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। बघेल ने दावा किया कि विकास गर्ग, भाजपा दिल्ली के आर्थिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग के बेटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महादेव बेटिंग ऐप भाजपा के संरक्षण में संचालित हो रहा था और विकास गर्ग हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई करता था। बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि सिंडिकेट के भीतर हिस्सेदारी को लेकर विवाद होने के बाद ही ED की कार्रवाई शुरू हुई।

    उन्होंने महादेव ऐप को भाजपा का “सट्टा प्रकोष्ठ” बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की भूमिका सामने आनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के कुछ पूर्व अधिकारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तो महादेव ऐप मामले में व्यापक कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई।

    अपने खिलाफ कार्रवाई का भी किया जिक्र

    भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार के समय महादेव ऐप के आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने का आग्रह किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए 508 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोप लगाए गए, लेकिन अब जांच आगे बढ़ने पर जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, वे भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    कांग्रेस ने BJP कनेक्शन का उठाया मुद्दा

    विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भी इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दावा किया कि जिस महादेव ऐप मामले को लेकर भाजपा लंबे समय तक कांग्रेस पर हमलावर रही, उसी मामले में अब ED ने भाजपा से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने पोस्ट में दावा किया कि विकास गर्ग पूर्व भाजपा विधायक नंद किशोर गर्ग के बेटे हैं और भाजपा को इस कथित संबंध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    पार्टी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विकास गर्ग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सवाल उठाए। भूपेश बघेल और कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर खबर लिखे जाने तक भाजपा की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। ऐसे में अब राजनीतिक निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा इन आरोपों का क्या जवाब देती है।

    महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामला पहले से ही छत्तीसगढ़ की राजनीति के केंद्र में रहा है। अब विकास गर्ग की गिरफ्तारी और उसके बाद कांग्रेस की ओर से भाजपा पर लगाए गए आरोपों ने इस मामले को नया राजनीतिक आयाम दे दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है, जबकि ED की जांच भी इस पूरे मामले में नए खुलासे कर सकती है।

    विकास गर्ग‼️
    1200 करोड़ का लेनदेन, 450 करोड़ हर महीना‼️
    इन्हीं विकास गर्ग को महादेव सट्टा मामले ED ने धर दबोचा‼️

    👉”महादेव सट्टा ऐप” केस में गिरफ़्तार किए गए इस शख़्स का नाम आप मीडिया में तैरते हुए देख रहे होंगे लेकिन आपको जो बताया नहीं जा रहा है, वो यह है:

    ▪️विकास गर्ग भारतीय… pic.twitter.com/xdOhQItsd6

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 15, 2026

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.