Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: धमतरी में युवक की चप्पल से पिटाई कर वायरल किया वीडियों, नशेड़ियों में खत्म होता कानून का खौफ, सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था
    क्राइम

    CG: धमतरी में युवक की चप्पल से पिटाई कर वायरल किया वीडियों, नशेड़ियों में खत्म होता कानून का खौफ, सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

    DW HindiBy DW Hindi30/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी 30 जून 2026। धमतरी जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जिले की कानून-व्यवस्था और बढ़ते नशे के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को चप्पलों से पीटते और अपमानित करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन युवक के साथ मारपीट कर आरोपी अपना दहशत बताने वीडियों वायरल कर दिया गया। घटना की जानकारी के ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक धमतरी जिले के खरतुली गांव का रहने वाला है। वहीं वीडियो में दिखाई देने वाले मुख्य आरोपी की पहचान लोहरसी निवासी खिलावन साहू के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में हमलावर युवक पीड़ित से जबरन ‘बाप बोल‘ कहलवाते हैं और चप्पल पर थूककर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहेे हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अपराधियों में कानून का डर क्यों नहीं रह गया है ?

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अर्जुनी थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू के मुताबिक ग्राम खरतुली से डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बांधकर रखा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक कथित बदमाश समूह से जुड़ा हुआ है और उसने गांव के युवकों को प्रताड़ित कर उनका वीडियो बनाया था।

    बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियों सामने आने के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा था, लिहाजा आरोपी के गांव पहुंचते ही उसे पकड़कर पहले जमकर कुटाई की गयी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। धमतरी जिले का यह वायरल वीडियो एक बार फिर पुलिस के लिए बड़ी चेतावनी है। यदि नशे के नेटवर्क और उससे जुड़े अपराधों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज में कानून का डर और कमजोर पड़ सकता है। सवाल सिर्फ एक वीडियो का नहीं, बल्कि उस मानसिकता का है, जो कैमरे के सामने अपराध करने से भी खौफ नही खा रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.